फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम विश्वकर्मा योजना: क्या आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है? यहां चेक करें पात्रता

Thu, 01 Oct 2026 11:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 01 Oct 2026 11:54 AM IST
सार
Register For Event

पीएम विश्वकर्मा योजना पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को प्रशिक्षण, टूलकिट और सस्ता लोन जैसी सुविधाएं देती है। ऐसे में क्या आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो जान लें इस योजना के लिए सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग ही पात्र हैं।

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: Check Eligibility and Benefits
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala AI

PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria: केंद्र सरकार ने पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक और तकनीकी मदद देने के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना शुरू की। यह योजना 17 सितंबर 2023 को शुरू की गई थी। इस योजना के तहत लाभार्थियों को कई तरह के आर्थिक लाभ समेत कई अन्य लाभ दिए जाते हैं।



ऐसे में अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं? चलिए जानते हैं इस योजना के लिए कौन पात्र हैं और कौन नहीं। आप अगली स्लाइड्स में पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता के बारे में जान सकते हैं...

PM Vishwakarma Yojana: Check Eligibility and Benefits
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कौन ले सकता है लाभ?

  • इसमें बढ़ई, नाव बनाने वाले, लोहार, हथौड़ा और टूलकिट बनाने वाले, ताला बनाने वाले और सुनार शामिल हैं
  • कुम्हार, मूर्तिकार और पत्थर तराशने वाले, मोची, राजमिस्त्री, टोकरी-चटाई-ब्रूम बनाने वाले लोग भी हैं
PM Vishwakarma Yojana: Check Eligibility and Benefits
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • धोबी, पारंपरिक गुड़िया एवं खिलौना बनाने वाले भी इसके दायरे में आते हैं
  • नाई, माला बनाने वाले, दर्जी और मछली पकड़ने का जाल बनाने वाले कारीगर भी योजना से जुड़ सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: Check Eligibility and Benefits
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

पीएम विश्वकर्मा योजना में मिलने वाले लाभ क्या हैं?

  • पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने वाले लोगों को कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है
  • इस ट्रेनिंग में आपको आपके काम से जुड़े स्कील्स सिखाए जाते हैं
  • इसके लिए ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • इसके अलावा 15000 रुपये टूलकिट खरीदने के लिए भी दिए जाते हैं
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: Check Eligibility and Benefits
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • आपको इस योजना से जुड़ने के बाद सस्ती ब्याज दर पर लोन भी मिलता है जिससे आप अपना बिजनेस कर सकते हैं
  • इसमें आपको पहले 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए दिया जाता है
  • फिर आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए ले सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed