फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम विश्वकर्मा योजना: इन कारीगरों को मिल सकता है योजना का लाभ, ट्रेनिंग के साथ मिलते हैं ये 3 बड़े फायदे

Wed, 07 Oct 2026 01:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 07 Oct 2026 01:20 PM IST
सार
Register For Event

PM Vishwakarma Yojana: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना का उद्देश्य पारंपरिक काम करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक तौर पर और दूसरे तरीकों से मदद देना है। योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को ट्रेनिंग, स्टाइपैंड, टूलकिट और सस्ती ब्याज दर पर लोन जैसी सुविधाएं देने का प्रावधान है।

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: Check Eligibility, Benefits, Training Stipend and Loan Details
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana Eligibility: देश में अलग-अलग वर्गों के लोगों के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के जरिए लोगों को आर्थिक मदद के साथ-साथ अपने काम को आगे बढ़ाने का मौका भी मिलता है।

इसी तरह की एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। यह योजना पारंपरिक काम करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों के लिए है। अगर आप भी किसी पारंपरिक हुनर से जुड़े हुए हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो पहले यह जानना जरूरी है कि इसमें किन लोगों को शामिल किया गया है। चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
PM Vishwakarma Yojana: Check Eligibility, Benefits, Training Stipend and Loan Details
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

योजना में क्या फायदे मिलते हैं?

  • प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है
  • इस ट्रेनिंग के दौरान उन्हें रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड देने का प्रावधान है
  • योजना में टूलकिट खरीदने के लिए भी 15000 रुपये दिए जाते हैं
  • इससे कारीगर अपने काम के लिए जरूरी सामान खरीद सकते हैं
PM Vishwakarma Yojana: Check Eligibility, Benefits, Training Stipend and Loan Details
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • लाभार्थियों को अपना काम शुरू करने या उसे आगे बढ़ाने के लिए सस्ती ब्याज दर पर लोन की सुविधा भी मिलती है
  • योजना के तहत शुरुआत में 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए दिया जाता है
  • इसके बाद लाभार्थी 2 लाख रुपये का अतिरिक्त लोन 30 महीनों के लिए ले सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: Check Eligibility, Benefits, Training Stipend and Loan Details
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग ले सकते हैं योजना का लाभ?

  • हथौड़ा और टूलकिट बनाने वाले कारीगर, मालाकार, मोची और जूता बनाने वाले कारीगर
  • नाई, राजमिस्त्री और अस्त्रकार, पत्थर तोड़ने वाले, टोकरी, चटाई और झाड़ू बनाने वाले
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: Check Eligibility, Benefits, Training Stipend and Loan Details
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • गुड़िया और खिलौने बनाने वाले कारीगर, नाव बनाने वाले, लोहार, पत्थर तराशने वाले और मूर्तिकार
  • धोबी, दर्जी, ताला बनाने वाले और फिशिंग नेट बनाने वाले कारीगर इस योजना से जुड़ सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed