फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किन लोगों को नहीं मिलता आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज का लाभ? यहां जानें पात्रता के बारे में

Wed, 07 Oct 2026 04:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 07 Oct 2026 04:21 PM IST
सार
Register For Event

आयुष्मान कार्ड के जरिए पात्र लोगों को हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है, लेकिन हर व्यक्ति इस योजना का लाभ नहीं ले सकता, क्योंकि इसके लिए पात्रता तय की गई है।

विज्ञापन
Ayushman Card Eligibility: Who Cannot Get an Ayushman Card? Check the Rules Before Applying
आयुष्मान कार्ड की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala AI

आज के समय में इलाज का खर्च लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं काफी मददगार साबित होती हैं। जैसे- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को ही ले लीजिए। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं।



इसके तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, लेकिन क्या हर कोई इस आयुष्मान कार्ड को बनवा सकता है? आखिर आयुष्मान कार्ड किन लोगों का बन सकता है और किन लोगों का नहीं? चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड की पात्रता के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Ayushman Card Eligibility: Who Cannot Get an Ayushman Card? Check the Rules Before Applying
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe stock photos

आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?

  • आयुष्मान कार्ड के जरिए पात्र लाभार्थी को सालाना 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकती है
  • यह लिमिट हर वित्तीय वर्ष में योजना के तहत उपलब्ध कराई जाती है
  • ऐसे में आयुष्मान कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं और आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है
Ayushman Card Eligibility: Who Cannot Get an Ayushman Card? Check the Rules Before Applying
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड?

  • जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं
  • जो लोग पीएफ और ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते
  • जिन लोगों की उम्र 70 साल से अधिक है आदि
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Eligibility: Who Cannot Get an Ayushman Card? Check the Rules Before Applying
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड?

  • अगर कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी करता है
  • जो संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • बिजनेस करने वाले लोग
  • अगर कोई व्यक्ति ईएसआईसी का लाभ ले रहा है
  • जिन लोगों का पीएफ कटता है
  • इनकम टैक्स जो लोग भरते है
विज्ञापन
Ayushman Card Eligibility: Who Cannot Get an Ayushman Card? Check the Rules Before Applying
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

किन अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?

  • आयुष्मान कार्ड से आप उन अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत है
  • इस योजना में सरकारी अस्पतालों के साथ कई प्राइवेट अस्पताल भी जुड़े हुए हैं
  • आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://hem.nha.gov.in/search पर जाकर पंजीकृत अस्पताल का चेक कर सकते हैं
  • यहां पर पिन कोड, जिला आदि से आप पंजीकृत अस्पताल चेक कर सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed