घर में टीवी, चार्जर, मिक्सर, आयरन या दूसरे बिजली के उपकरण इस्तेमाल करने के बाद प्लग निकालना रोज का काम है। जल्दी में कई लोग प्लग को पकड़ने के बजाय उसका तार खींचकर सॉकेट से बाहर निकाल देते हैं। देखने में यह छोटी सी बात लगती है, लेकिन रोज ऐसा करने से तार और प्लग पर जरूरत से ज्यादा खिंचाव पड़ता है।दरअसल, प्लग जिस हिस्से से तार जुड़ा होता है, वहां बार-बार खिंचाव पड़ने पर जोड़ कमजोर हो सकता है। तार के अंदर मौजूद बारीक तार भी समय के साथ खराब हो सकता है। बाहर से तार सामान्य दिखे, फिर भी अंदर नुकसान हो चुका हो, ऐसा संभव है। तो आइए जानते हैं।
प्लग निकालते समय तार खींचते हैं? आज ही बदल दें ये आदत, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:52 PM IST
Pulling the Wire While Unplugging: कई लोग किसी उपकरण का प्लग निकालते समय सीधे प्लग पकड़ने के बजाय तार खींच देते हैं। यह तरीका धीरे-धीरे तार, प्लग और उसके जोड़ वाले हिस्से को नुकसान पहुंचा सकता है। बाहर से सब ठीक दिखने के बावजूद अंदर के तार ढीले या टूटे हो सकते हैं, जिससे आगे चलकर बिजली से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन