How to Exchange Torn Notes in Bank: दैनिक जीवन में लेनदेन के दौरान कई बार हमारे पास 500 रुपये का ऐसा नोट आ जाता है जो बीच से पूरी तरह दो टुकड़ों में फट चुका होता है या अत्यधिक गल जाता है। ऐसे नोट को देखकर अक्सर लोग घबरा जाते हैं और उन्हें लगता है कि उनके पैसे डूब गए हैं। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक के नियमानुसार आपको चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
आरबीआई के स्पष्ट दिशा-निर्देश हैं कि देश का कोई भी सरकारी या व्यावसायिक बैंक शाखा कटे-फटे और खराब नोट बदलने से मना नहीं कर सकती है। आइए इस लेख में आसान भाषा में समझते हैं कि दो टुकड़ों में फटे 500 रुपये के नोट को बदलने के क्या नियम हैं।
2 of 5
नोट के हिस्से के आधार पर मिलता है पूरा रिफंड
- फोटो : Adobe Stock
नोट के हिस्से के आधार पर मिलता है पूरा रिफंड
- आरबीआई के म्यूटिलेटेड नोट नियमों के मुताबिक, 500 रुपये के नोट का रिफंड उसके बचे हुए हिस्से के क्षेत्रफल पर निर्भर करता है।
- अगर आपके 500 रुपये के नोट का सबसे बड़ा टुकड़ा मूल नोट के 80 फीसदी या उससे अधिक हिस्से को कवर करता है, तो बैंक आपको उसकी पूरी कीमत यानी 500 रुपये वापस करेगा।
3 of 5
फटे हुए नोट
- फोटो : Adobe Stock
कब मिलता है आधा रिफंड और कब नोट हो जाता है बेकार?
- अगर आपके 500 रुपये के फटे नोट का सबसे बड़ा हिस्सा 40 से 80 फीसदी के बीच है, तो बैंक आपको उस नोट का आधा मूल्य यानी 250 रुपये ही रिफंड करेगा।
- अगर नोट का सबसे बड़ा टुकड़ा 40 फीसदी से भी कम हिस्सा कवर करता है, तो उस नोट के बदले आपको कोई पैसा नहीं मिलेगा और वह बेकार माना जाएगा।
4 of 5
फटे हुए नोट
- फोटो : Adobe Stock
किसी भी बैंक शाखा में जाकर बदलवा सकते हैं नोट
- फटे या दो टुकड़ों में टूटे नोट को बदलवाने के लिए आपका उस बैंक में खाता होना अनिवार्य नहीं है।
- आप अपने नजदीकी किसी भी सरकारी या निजी बैंक की शाखा के काउंटर पर जाकर आसानी से अपने खराब नोट जमा करके नए नोट या नकदी प्राप्त कर सकते हैं।
5 of 5
नोट बदलने के लिए बैंक नहीं ले सकते कोई शुल्क
- फोटो : Adobe Stock
नोट बदलने के लिए बैंक नहीं ले सकते कोई शुल्क
- आरबीआई ने साफ किया है कि कटे-फटे या गंदे नोट बदलने की यह सुविधा पूरी तरह से मुफ्त है।
- इसके लिए बैंक ग्राहक से किसी भी तरह का सेवा शुल्क नहीं वसूल सकते हैं।
- इसके अलावा अगर नोट के दोनों टुकड़ों पर नंबर दिखाई दे रहे हों, तो नोट आसानी से बिना किसी रुकावट के बदल दिया जाता है।