घर में साफ-सफाई को लेकर हम अक्सर जरूरत से ज्यादा सावधानी बरतते हैं। कोई चीज थोड़ी गंदी दिखी नहीं कि तुरंत रगड़कर चमका दी। लेकिन हर सामान को इसी तरह साफ करना सही नहीं है। कुछ घरेलू सामान ऐसे हैं जिन्हें बहुत ज्यादा रगड़ने, भिगोने या तेज केमिकल से साफ करने पर फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसी 6 चीजों के बारे में। तो आइए विस्तार से जानते हैं।
2 of 6
रोज-रोज रगड़कर साफ करते हैं ये चीजें?
- फोटो : AI
नॉन-स्टिक पैन
नॉन-स्टिक पैन को साफ करने के लिए तेज स्क्रबर या लोहे की जाली इस्तेमाल करना ठीक नहीं है। इससे उसकी कोटिंग पर खरोंच आ सकती है। पैन को इस्तेमाल करने के बाद सामान्य डिशवॉशिंग लिक्विड और मुलायम स्पंज से साफ करना काफी होता है। अगर कोटिंग उखड़ने या बुरी तरह खराब होने लगे तो पैन बदल देना बेहतर है।
3 of 6
रोज-रोज रगड़कर साफ करते हैं ये चीजें?
- फोटो : AI
लकड़ी का चॉपिंग बोर्ड
लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड को लंबे समय तक पानी में भिगोकर रखना या बार-बार बहुत जोर से रगड़ना सही तरीका नहीं है। इससे लकड़ी फूल सकती है, उसमें दरारें पड़ सकती हैं या उसका आकार बिगड़ सकता है। इस्तेमाल के बाद इसे साबुन और पानी से साफ करके अच्छी तरह सुखाएं। इसे गीला छोड़ना भी ठीक नहीं है।
4 of 6
रोज-रोज रगड़कर साफ करते हैं ये चीजें?
- फोटो : AI
स्टेनलेस स्टील के बर्तन
स्टेनलेस स्टील के बर्तन को चमकाने के लिए हर बार बहुत तेज रगड़ या खुरदरे स्क्रबर की जरूरत नहीं होती। इससे सतह पर छोटे-छोटे निशान पड़ सकते हैं। रोज की सफाई के लिए सामान्य साबुन और मुलायम स्पंज काफी है। जले हुए दाग हों तो पहले उन्हें भिगोकर नरम करें, फिर साफ करें। दरअसल, सफाई का मतलब हर चीज को जोर-जोर से रगड़कर चमकाना नहीं है। सामान जिस सामग्री से बना है, उसके हिसाब से सफाई का तरीका चुनना ज्यादा जरूरी है। इससे चीजें लंबे समय तक अच्छी हालत में रहेंगी और बार-बार बदलने का खर्च भी बचेगा
5 of 6
रोज-रोज रगड़कर साफ करते हैं ये चीजें?
- फोटो : Adobe Stock
टीवी और कंप्यूटर स्क्रीन
स्क्रीन को बार-बार गीले कपड़े या किसी भी घरेलू क्लीनर से पोंछना सही नहीं है। ज्यादा नमी स्क्रीन के किनारों तक पहुंच सकती है और गलत क्लीनर सतह को नुकसान पहुंचा सकता है। धूल और हल्के दाग के लिए मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़ा बेहतर रहता है।