हर दिन भारतीय रेल से करोड़ों यात्री एक स्थान से गंत्वय तक की यात्रा करते हैं। भारतीय रेलवे में इमरजेंसी यात्रा के लिए तत्काल कोटे की सुविधा मिलती है। इसी तत्काल व्यवस्था को और आसान बनाने के लिए 'प्रीमियम तत्काल' योजना शुरू की गई थी। इसमें बाकी नियम सामान्य तत्काल जैसे ही होते हैं, लेकिन इसका मुख्य नियम इसके डायनेमिक किराया प्रणाली है।
इस कोटे की सीटें सिर्फ ऑनलाइन आईआरसीटीसी पोर्टल या एप से बुक की जा सकती हैं। बता दें कि किसी भी रेलवे काउंटर या ट्रैवल एजेंट के जरिए प्रीमियम तत्काल टिकट कि बुकिंग नहीं होती है। आपात स्थिति में पक्की सीट पाने के लिए यह सबसे बेहतरीन विकल्प माना जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
2 of 5
Indian Railways
- फोटो : Adobe Stock
डायनेमिक किराए का सरल गणित
- सामान्य तत्काल में अतिरिक्त शुल्क निश्चित होता है। लेकिन प्रीमियम तत्काल में जैसे-जैसे सीटें बिकती हैं, वैसे-वैसे बची हुई सीटों का दाम हवाई जहाज की तर्ज पर बढ़ता जाता है।
- शुरुआती सीटें कम कीमत पर मिलती हैं, पर अंत तक किराया सामान्य तत्काल से दो से तीन गुना तक महंगा हो सकता है, इसे ही डायनेमिक प्राइसिंग भी कहते हैं।
3 of 5
Indian Railways
- फोटो : Adobe Stock
बुकिंग समय और नियम
- तत्काल हो या प्रीमीयम तत्काल दोनों के एसी क्लास के लिए बुकिंग सुबह 10 बजे और नॉन-एसी के लिए सुबह 11 बजे शुरू होती है।
- इसकी बुकिंग विंडो तत्काल की तरह यात्रा से एक दिन पहले खुलती है।
- ध्यान रखें कि इस कोटे में किसी तरह की छूट नहीं मिलती और बच्चों का भी पूरा किराया लगता है।
4 of 5
Indian Railways
- फोटो : Adobe Stock
दोनों कोटा व्यवस्था में अंतर
- सामान्य तत्काल टिकट रेलवे स्टेशन के काउंटर और ऑनलाइन एजेंट से भी बुक हो सकते हैं।
- वहीं प्रीमियम तत्काल सिर्फ आईआरसीटीसी के वेबसाइट या एप से ही बुक कर सकते हैं।
- तत्काल में टिकट का रेट फिक्स रहता है, जबकि प्रीमियम तत्काल में डिमांड के अनुसार कीमत तेजी से बदलती रहती है, जिसे डायनेमिक प्राइसिंग भी कहते हैं।
5 of 5
Indian Railways, भारतीय रेलवे
- फोटो : Adobe Stock
रिफंड और कैंसिलेशन के नियम
- अगर आप कंफर्म प्रीमियम तत्काल टिकट या तत्काल टिकट कैंसिल कराते हैं, तो आपको एक भी पैसा रिफंड नहीं मिलेगा।
- पूरी रकम जब्त कर ली जाती है। सिर्फ ट्रेन कैंसिल होने या बहुत ज्यादा लेट होने पर ही रिफंड का नियम लागू होता है।