फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो कॉल के नाम पर हो सकता है खेल अनजान नंबर से कॉल आए तो रहें सावधान

Wed, 30 Sep 2026 03:27 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 30 Sep 2026 03:27 PM IST
सार
Register For Event

Unknown Video Call Scam: अनजान नंबर से अचानक वीडियो कॉल आए तो उसे उठाने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है। ठगी करने वाले लोग वीडियो कॉल के जरिए आपको परेशान करने, डराने या निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसी कॉल में कुछ गलतियां भारी पड़ सकती हैं।
 

विज्ञापन
Unknown Video Call Scam Never Do These Things Know other details here
अचानक आ गई अनजान नंबर से वीडियो कॉल? - फोटो : एआई

आजकल मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आना आम बात है। कई बार सामने वाला नॉर्मल कॉल के बजाय सीधे वीडियो कॉल कर देता है। ऐसे में बहुत से लोग बिना सोचे समझे कॉल उठा लेते हैं। लेकिन अगर नंबर और सामने वाला व्यक्ति दोनों ही अनजान हैं तो थोड़ी सावधानी जरूरी है। खासकर तब, जब कॉल करने वाला आपसे तुरंत बात करने, कैमरा ऑन करने या किसी तरह की जानकारी देने के लिए कह रहा हो। तो आज की खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं

Unknown Video Call Scam Never Do These Things Know other details here
WhatsApp call - फोटो : अमर उजाला

अनजान नंबरों से आए वीडियो कॉल तो क्या करें?
अनजान नंबर से वीडियो कॉल आए तो सबसे पहले यह जरूरी है कि जल्दबाजी में कॉल रिसीव न करें। अगर आपको नंबर के बारे में कुछ पता नहीं है और कॉल करने की कोई वजह भी समझ नहीं आ रही है तो उसे नजरअंदाज करना बेहतर है। जरूरत लगे तो नंबर को ब्लॉक भी कर सकते हैं।

Unknown Video Call Scam Never Do These Things Know other details here
whatsapp video call - फोटो : अमर उजाला

सामने वाले की बातों के दबाव में न आएं
कॉल गलती से उठा भी ली तो सामने वाले के कहने पर अपना कैमरा ऑन न करें। अनजान व्यक्ति के सामने अपनी निजी जगह, घर का अंदरूनी हिस्सा या परिवार के किसी सदस्य को वीडियो में दिखाने से बचें। सामने वाला चाहे जितना भी दबाव बनाए, उसकी बातों में आकर ऐसा न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unknown Video Call Scam Never Do These Things Know other details here
वेडिंग कार्ड स्कैम - फोटो : AI

निजी जानकारी न करें साझा
इसके अलावा वीडियो कॉल पर किसी भी तरह की निजी जानकारी साझा न करें। अपना मोबाइल नंबर, पता, बैंक से जुड़ी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या किसी अकाउंट की जानकारी बताने की जरूरत नहीं है। याद रखें, ओटीपी जैसी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। अगर सामने वाला किसी लिंक पर क्लिक करने, कोई ऐप डाउनलोड करने या स्क्रीन शेयर करने के लिए कहे तो ऐसा बिल्कुल न करें। कई बार लोग मदद या किसी जरूरी काम का बहाना बनाकर सामने वाले से ऐसी चीजें करवाने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
Unknown Video Call Scam Never Do These Things Know other details here
WhatsApp - फोटो : Adobe stock

ऐसी स्थिति में तुरंत काटे कॉल
अगर वीडियो कॉल के दौरान सामने वाला आपको डराने या जल्दी फैसला लेने के लिए मजबूर करे तो कॉल काट दें। इसके बाद नंबर को ब्लॉक कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर कॉल से जुड़ी जानकारी या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख सकते हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि अनजान वीडियो कॉल आने पर घबराने की जरूरत नहीं है। कॉल न उठाना, कैमरा बंद रखना और निजी जानकारी साझा न करना ही सबसे आसान सावधानी है। अगर आपको कॉल ठगी से जुड़ी लगती है और आर्थिक नुकसान हुआ है, तो तुरंत संबंधित बैंक या भुगतान सेवा से संपर्क करना और साइबर अपराध की शिकायत दर्ज करना जरूरी है।

बोतल-टिफिन से लेकर पेंसिल बॉक्स तक खो जाता है? बैग में जरूर रखें ये डिटेल

घर में नया इलेक्ट्रॉनिक सामान आया है? पुराना बॉक्स फेंकने से पहले ये चीजें जरूर देख लें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed