आज के दौर में आधार कार्ड हमारे सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्रों में से एक है। मगर कागज वाला या लैमिनेटेड आधार कार्ड जेब में रखने से अक्सर कट-फट जाता है या पानी में भीगकर खराब हो जाता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने बिल्कुल आपके एटीएम कार्ड की तरह मजबूत और टिकाऊ 'पीवीसी आधार कार्ड' की सुविधा शुरू की है।
इस प्लास्टिक कार्ड में कई अत्याधुनिक सुरक्षा फीचर्स होते हैं, जिससे यह पूरी तरह से सुरक्षित और मान्य रहता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आइए इस लेख में समझते हैं कि आप घर बैठे ही यह नया प्लास्टिक कार्ड कैसे ऑर्डर कर सकते हैं।
2 of 5
यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- फोटो : Adobe Stock
यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- प्लास्टिक वाला नया आधार कार्ड ऑर्डर करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (myaadhaar.uidai.gov.in) खोलें।
- होमपेज पर आपको 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
3 of 5
अपनी जानकारी और ओटीपी दर्ज करें
- फोटो : Adobe Stock
अपनी जानकारी और ओटीपी दर्ज करें
- इसके बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
- अगर आपका मोबाइल नंबर लिंक है, तो उस पर एक ओटीपी आएगा। अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो आप किसी भी अन्य चालू मोबाइल नंबर पर भी ओटीपी मंगवा सकते हैं।
4 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
मात्र 75 रुपये का शुल्क ऑनलाइन चुकाएं
- ओटीपी डालकर सत्यापन करने के बाद आपको स्क्रीन पर कार्ड का प्रीव्यू दिखेगा।
- इसके बाद आपको इस स्मार्ट कार्ड को प्रिंट करने और स्पीड पोस्ट के जरिए घर तक पहुंचाने के लिए केवल 75 रुपये का छोटा सा शुल्क यूपीआई, नेट बैंकिंग या कार्ड से ऑनलाइन चुकाना होगा।
5 of 5
स्पीड पोस्ट से सीधे आपके घर पहुंचेगा कार्ड
- फोटो : Adobe Stock
स्पीड पोस्ट से सीधे आपके घर पहुंचेगा कार्ड
- भुगतान पूरा होते ही आपको एक रसीद और एसआरएन नंबर मिल जाएगा, जिससे आप ऑर्डर का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
- आवेदन करने के कुछ ही दिनों के भीतर स्पीड पोस्ट के माध्यम से यह एटीएम जैसा मजबूत पीवीसी आधार कार्ड सीधे आपके घर के पते पर डिलीवर कर दिया जाता है।