फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाई-फाई राउटर को घर में कहां रखना चाहिए? गलत जगह रखने से घट सकती है इंटरनेट स्पीड

Mon, 28 Sep 2026 04:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 28 Sep 2026 04:23 PM IST
सार
Register For Event

वाई-फाई राउटर की जगह का असर घर में मिलने वाले वायरलेस सिग्नल पर पड़ सकता है। राउटर को खुली जगह पर रखने से सिग्नल बेहतर तरीके से फैल सकता है।

विज्ञापन
Where Should You Place Your Wi-Fi Router at Home? Wrong Placement Can Affect Internet Speed
वाई-फाई घर में कहां रखें? - फोटो : Amar Ujala AI

आज के समय में घर में इंटरनेट के लिए वाई-फाई राउटर का इस्तेमाल आम है। मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और दूसरे डिवाइस इसी नेटवर्क से जुड़े रहते हैं।



कई बार अच्छी इंटरनेट प्लान स्पीड होने के बावजूद घर के कुछ हिस्सों में वाई-फाई धीमा महसूस होता है। इसका एक कारण राउटर की गलत प्लेसमेंट भी हो सकती है। इसलिए आपको ये चेक करना चाहिए कि आप तो वो गलती नहीं कर रहे जिससे आपके वाई-फाई राउटर की स्पीड पर असर पड़े। आप यहां इस बारे में जान सकते हैं...

Where Should You Place Your Wi-Fi Router at Home? Wrong Placement Can Affect Internet Speed
वाई-फाई घर में कहां रखें? - फोटो : AI Generated

घर में राउटर रखते समय क्या-क्या बातें ध्यान रखें?

नंबर 1

  • राउटर को घर के किसी बंद कोने, अलमारी या फर्श पर रखने के बजाय खुली जगह में रखना बेहतर माना जाता है
  • इससे वायरलेस सिग्नल को आसपास फैलने के लिए ज्यादा जगह मिलती है
  • अगर संभव हो तो राउटर को घर के सेंटर में या जहां आपको अधिक जरूरत हो वहां रखें
  • इससे सिग्नल को घर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है
Where Should You Place Your Wi-Fi Router at Home? Wrong Placement Can Affect Internet Speed
वाई-फाई घर में कहां रखें? - फोटो : AI Generated

नंबर 2

  • अगर राउटर को घर के एकदम किनारे वाले कमरे में रखा गया है, तो दूसरी तरफ के कमरों में सिग्नल कमजोर हो सकता है
  • खासकर बड़े घर में यह समस्या ज्यादा महसूस हो सकती है
  • राउटर को जमीन पर रखने के बजाय कुछ ऊंचाई पर रखना भी उपयोगी हो सकता है
  • इसे किसी मजबूत टेबल या शेल्फ पर रखा जा सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Where Should You Place Your Wi-Fi Router at Home? Wrong Placement Can Affect Internet Speed
वाई-फाई घर में कहां रखें? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • राउटर को बंद अलमारी के अंदर रखना ठीक नहीं है
  • अलमारी या दूसरे अवरोध वायरलेस सिग्नल के फैलाव को प्रभावित कर सकते हैं
  • इसे टीवी, माइक्रोवेव, फ्रिज जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बिल्कुल पास रखने से भी बचना चाहिए
  • विशेष रूप से माइक्रोवेव के आसपास वायरलेस नेटवर्क में हस्तक्षेप की स्थिति बन सकती है
  • राउटर को दीवार या फर्नीचर के पीछे पूरी तरह छिपाने के बजाय खुली जगह में रखना बेहतर है
  • इसके आसपास सामान भी नहीं रखना चाहिए
विज्ञापन
Where Should You Place Your Wi-Fi Router at Home? Wrong Placement Can Affect Internet Speed
वाई-फाई घर में कहां रखें? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 4

  • जिन राउटर में बाहरी एंटीना दिए गए हैं, उनकी दिशा भी सिग्नल कवरेज को प्रभावित कर सकती है
  • एंटीना को एक ही दिशा में झुकाने के बजाय जरूरत के अनुसार अलग-अलग दिशा में रखना उपयोगी हो सकता है
  • अगर घर में कई मंजिल हैं, तो राउटर की स्थिति पर विशेष ध्यान देना चाहिए
  • राउटर को ऐसी जगह रखना बेहतर हो सकता है जहां से ऊपर और नीचे दोनों दिशाओं में सिग्नल पहुंच सके
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed