फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेल के छींटों से बार-बार जल जाते हैं हाथ? किचन की ये गलती तुरंत छोड़ दें

Tue, 15 Sep 2026 11:33 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 15 Sep 2026 11:33 AM IST
सार
Register For Event

Hot Oil Splashes: कड़ाही में तेल गर्म करते समय अचानक छींटे उड़ना आम बात है, लेकिन इसके पीछे एक सीधी वजह होती है। दरअसल, तेल में मौजूद या उसमें गिरने वाली थोड़ी सी नमी गर्म तेल के संपर्क में आते ही भाप में बदलती है और तेल को तेजी से ऊपर की ओर धकेल देती है। इसी वजह से हाथ और चेहरे तक गर्म तेल के छींटे पहुंच सकते हैं।
 

विज्ञापन
Why Does Oil Splatter While Heating Know all the details here
तेल गर्म करते ही क्यों उड़ने लगते हैं छींटे? - फोटो : AI

गर्म तेल के छींटे उड़ने की सबसे बड़ी वजह पानी या नमी होती है। जब कड़ाही में तेल गर्म हो रहा होता है और उसमें पानी की छोटी सी बूंद भी पहुंच जाती है, तो तेज गर्मी के कारण पानी तुरंत भाप में बदलने लगता है। पानी से भाप बनने पर उसका फैलाव बहुत तेजी से होता है और वह आसपास के तेल को ऊपर की तरफ उछाल सकती है। यही कारण है कि गीली सब्जी, पानी लगी चम्मच या गीले हाथ से कोई चीज तेल में डालने पर अचानक छींटे ज्यादा उड़ते हैं। तो आज की खबर में हम आपको इसी खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

Why Does Oil Splatter While Heating Know all the details here
तेल गर्म करते ही क्यों उड़ने लगते हैं छींटे? - फोटो : Adobe stock

सब्जियों में मौजूद पानी भी कर सकता है परेशान
कई बार हमें लगता है कि सब्जी पूरी तरह सूखी है, लेकिन उसमें थोड़ी नमी मौजूद होती है। खासकर धोने के तुरंत बाद सब्जी को बिना अच्छी तरह सुखाए गर्म तेल में डालने पर छींटे पड़ सकते हैं। इसलिए सब्जी या कोई दूसरी चीज कड़ाही में डालने से पहले उसका अतिरिक्त पानी अच्छी तरह हटा लेना बेहतर रहता है।

Why Does Oil Splatter While Heating Know all the details here
तेल गर्म करते ही क्यों उड़ने लगते हैं छींटे? - फोटो : Adobe stock

तेल बहुत ज्यादा गर्म हो तो बढ़ सकता है खतरा
सिर्फ पानी ही नहीं, बहुत ज्यादा गर्म तेल भी परेशानी बढ़ा सकता है। तेल ज्यादा गर्म होने पर उसमें कोई भी नमी वाली चीज डालते ही प्रतिक्रिया तेज हो सकती है और छींटे दूर तक जा सकते हैं। इसलिए तेल को जरूरत से ज्यादा गर्म करने की बजाय सही तापमान पर रखना बेहतर है। खासकर खाना बनाते समय तेल से धुआं निकलने लगे तो उसे और गर्म करते रहना सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Does Oil Splatter While Heating Know all the details here
तेल गर्म करते ही क्यों उड़ने लगते हैं छींटे? - फोटो : Adobe stock

गीली चम्मच या बर्तन भी न डालें
कई बार जल्दबाजी में लोग गीली चम्मच, गीला चिमटा या पानी लगा कोई बर्तन गर्म तेल के पास ले आते हैं। इससे भी पानी की बूंदें तेल में गिर सकती हैं और छींटे उड़ सकते हैं।लकड़ाही में तेल डालने से पहले यह देख लें कि चम्मच और दूसरे बर्तन सूखे हों।

विज्ञापन
Why Does Oil Splatter While Heating Know all the details here
तेल गर्म करते ही क्यों उड़ने लगते हैं छींटे? - फोटो : Adobe stock

छींटों से बचने के लिए क्या करें?
तेल गर्म करते समय कड़ाही के पास पानी न रखें और गीली चीज सीधे गर्म तेल में डालने से बचें। सब्जियों को धोने के बाद उनका पानी अच्छी तरह निकाल लें। तेल को जरूरत से ज्यादा गर्म न करें और चीजें डालते समय उन्हें धीरे-धीरे कड़ाही में डालें। अगर तेल लगातार बहुत ज्यादा छींटे उड़ा रहा है, तो पहले गैस की आंच कम करें और कड़ाही से थोड़ा दूर होकर काम करें। गर्म तेल पर पानी डालना बिल्कुल नहीं चाहिए, क्योंकि इससे छींटे तेजी से फैल सकते हैं और जलने का खतरा बढ़ सकता है।

बर्फ मुंह में डालते ही आता है अजीब स्वाद? फ्रीजर में रखी ये चीज हो सकती है वजह

सफाई के चक्कर में घर की इन चीजों को बार-बार पानी से न धोएं, जल्दी हो सकती हैं खराब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed