फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना इस्तेमाल किए ही खत्म हो जाता है फोन का डेटा? तुरंत चेक करें ये तीन जरूरी सेटिंग्स

Wed, 14 Oct 2026 07:37 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 14 Oct 2026 07:37 PM IST
सार
Register For Event

Stop Background Data Usage: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोगों का मोबाइल डेटा बिना इस्तेमाल किए भी जल्दी ही खत्म हो जाता है। असल ऐसा होने के पीछे का एक बड़ा कारण बैकग्राउंड में चल रहीं एप्स होती हैं। आइए इस लेख में ये समझते हैं कि मोबाइल डेटा को जल्दी खत्म होने से कैसे रोक सकते हैं।

विज्ञापन
Why Does Phone Data Drain Without Use? Check These 3 Essential Settings Immediately
आधार कार्ड फोटोकॉपी सुरक्षा - फोटो : AI

Phone Data Drains Fast: आज के समय में स्मार्टफोन हर व्यक्ति की जरूरत बन चुका है, और इसके साथ ही इंटरनेट डेटा भी हमारे दैनिक जीवन का एक अहम हिस्सा है। लेकिन कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि हमने फोन का इस्तेमाल किया भी नहीं होता, और मोबाइल का सारा डेटा अचानक खत्म हो जाता है। यह समस्या अक्सर तब आती है जब हमारे फोन के बैकग्राउंड में कई ऐसी ऐप्स और सेटिंग्स चालू रहती हैं, जो बिना हमारी जानकारी के इंटरनेट का उपयोग करती रहती हैं।



अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है और आपका डेटा बिना बात के खर्च हो जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आइए बहुत आसान भाषा में जानते हैं कि वे कौन सी तीन जरूरी सेटिंग्स हैं जिन्हें तुरंत ठीक करके आप अपना डेटा बचा सकते हैं।

Trending Videos
Why Does Phone Data Drain Without Use? Check These 3 Essential Settings Immediately
बैकग्राउंड डेटा यूसेज को करें बंद - फोटो : Adobe Stock

बैकग्राउंड डेटा यूसेज को करें बंद

  • आपके फोन में कई ऐसी ऐप्स होती हैं जो स्क्रीन बंद होने के बाद भी पीछे बैकग्राउंड में इंटरनेट का इस्तेमाल करती रहती हैं।
  • इन एप्स के बैकग्राउंड डेटा को रोकने के लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर एप मैनेजमेंट में जाएं और जरूरी न होने वाली एप्स का बैकग्राउंड डेटा डिसेबल कर दें।

 

Why Does Phone Data Drain Without Use? Check These 3 Essential Settings Immediately
सोशल मीडिया एप्स पर ऑटो-प्ले वीडियो बंद करें - फोटो : Adobe Stock

सोशल मीडिया एप्स पर ऑटो-प्ले वीडियो बंद करें

  • फेसबुक, इंस्टाग्राम या यूट्यूब चलाते समय फीड में आने वाले वीडियो अपने आप चलने लगते हैं, जिससे बहुत सारा डेटा बर्बाद होता है।
  • इन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सेटिंग्स में जाकर वीडियो ऑटो-प्ले के ऑप्शन को बंद कर दें या सिर्फ वाई-फाई पर सेट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Does Phone Data Drain Without Use? Check These 3 Essential Settings Immediately
गूगल प्ले स्टोर और ऐप्स के ऑटो-अपडेट रोकें - फोटो : Adobe Stock

गूगल प्ले स्टोर और ऐप्स के ऑटो-अपडेट रोकें

  • अक्सर वाई-फाई या मोबाइल डेटा मिलते ही प्ले स्टोर पर एप्स अपने आप अपडेट होने लगती हैं, जिससे कुछ ही मिनटों में पूरा डेटा खत्म हो जाता है।
  • प्ले स्टोर की सेटिंग में जाकर 'ऑटे-अपडेट एप्स' के विकल्प को 'ओवर वाई-फाई ओनली' या 'डोन्ट ऑटो अपडेट' पर सेट कर दें।
विज्ञापन
Why Does Phone Data Drain Without Use? Check These 3 Essential Settings Immediately
डेटा वार्निंग और लिमिट सेट करके रखें सुरक्षित - फोटो : Adobe Stock

डेटा वार्निंग और लिमिट सेट करके रखें सुरक्षित

  • इन सेटिंग्स को ठीक करने के साथ ही अपने फोन में रोजाना के डेटा इस्तेमाल की लिमिट या वार्निंग सेट कर लें।
  • इससे जैसे ही आपका तय किया गया डेटा खत्म होने वाला होगा, आपको तुरंत नोटिफिकेशन मिल जाएगा और आपका कीमती इंटरनेट डेटा बेवजह खर्च होने से सुरक्षित बच जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed