झिलमिलाती रोशनी से जगमग मंच पर रंगारंग प्रस्तुतियों का सिलसिला, तालियों की गड़गड़ाहट और जादूगर के करतब के बीच स्टॉलों पर खरीदारी के साथ स्वाद लेते लोग...। ऐसे ही उत्साहजनक और मनोरंजक पलों के साथ बुधवार को बरेली के डीडीपुरम स्थित शहीद चौक के पास अमर उजाला के दिवाली कार्निवल का आगाज हुआ। इससे पहले सद्भावना पुलाव कार्यक्रम हुआ, जिसमें शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी वर्गों के लोगों ने पुलाव चखकर सद्भाव का संदेश दिया।
अमर उजाला दिवाली कार्निवल: बरेली में सुरों से सजी शाम, कलाकारों ने बांधा समां, जमकर झूमे शहरवासी
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:10 AM IST
बरेली के डीडीपुरम स्थित शहीद चौक के पास अमर उजाला के तीन दिवसीय दिवाली कार्निवल का रंगारंग शुभारंभ हुआ। पहले दिन संगीत, ग्रुप डांस, सोलो परफॉर्मेंस, टैलेंट शो और मैजिक शो ने लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन