{"_id":"6a88a80b03f926867704d9c0","slug":"up-board-will-change-the-evaluation-pattern-of-intermediate-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-182965-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: यूपी बोर्ड में बदलेगा इंटर का मूल्यांकन पैटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: यूपी बोर्ड में बदलेगा इंटर का मूल्यांकन पैटर्न
Sat, 22 Aug 2026 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में अगले शैक्षिक सत्र से गैर-प्रयोगात्मक विषयों की परीक्षा का स्वरूप बदलने की तैयारी है। नए मूल्यांकन ढांचे में 100 अंक की लिखित परीक्षा के स्थान पर 80 अंक की लिखित परीक्षा और 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए निर्धारित किए जाएंगे। बदलाव पहले चरण में कक्षा 11 से लागू करने की तैयारी है।
डीआईओएस विनोद मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा-2023 और परख की सिफारिशों के आधार पर प्रश्नपत्र तैयार किए गए हैं। इनमें विद्यार्थियों की रटने की क्षमता के बजाय समझ, विश्लेषण, मूल्यांकन और सृजनात्मक क्षमता परखी जाएगी। करीब 35 प्रतिशत अंक अनुप्रयोग आधारित सवालों के होंगे।
प्रश्नपत्र में प्रत्येक इकाई से सवाल पूछे जाएंगे, जिससे किसी इकाई को छोड़कर तैयारी करना संभव नहीं होगा। विषयात्मक प्रश्नों की संख्या घटाई जाएगी। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में विकल्प होंगे, लेकिन वे संबंधित इकाई और कठिनाई स्तर के अनुरूप रहेंगे। वर्तमान में गैर-प्रयोगात्मक विषयों में 100 अंक की लिखित परीक्षा होती है।