{"_id":"6ae573055d218ef03f057cb5","slug":"accident-in-amritsar-two-year-old-girl-died-driver-arrested-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में हादसा: ट्रक के पिछले टायर के नीचे कुचली गई दो साल की बच्ची, मां घायल; आरोपी चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में हादसा: ट्रक के पिछले टायर के नीचे कुचली गई दो साल की बच्ची, मां घायल; आरोपी चालक गिरफ्तार
Sat, 31 Oct 2026 10:18 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Sat, 31 Oct 2026 10:18 AM IST
मौके पर मौजूद लोगों की मदद से ट्रक चालक को पकड़ लिया गया। उसकी पहचान राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा तहसील के गांव गजसुखदेसर निवासी शिवपाल पुत्र रामरतन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अमृतसर में इंडिया गेट बाईपास के पास ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार दो साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई। हादसे के समय बच्ची अपनी मां के साथ एक्टिवा पर सवार थी। पुलिस ने ट्रक चालक को मौके पर ही काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में गुरप्रीत सिंह निवासी कलेरवाल, हाल निवासी बासरके भैणी ने बताया कि सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच वह अपनी पत्नी पूनम कौर और करीब दो साल की बेटी नवप्रीत कौर के साथ घर से निकला था। वह खुद मोटरसाइकिल पर था, जबकि उसकी पत्नी और बेटी इलेक्ट्रिक एक्टिवा पर सवार थीं।
जब वे इंडिया गेट बाईपास के पास पहुंचे तो उसकी पत्नी ने एक्टिवा सड़क किनारे खड़ी कर दी। इसी दौरान वहां खड़े 18 टायरी ट्रक (नंबर RJ07GF5729) के चालक ने बिना पीछे देखे लापरवाही से ट्रक बैक कर दिया। ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सड़क पर गिर गई और उसकी बेटी नवप्रीत कौर ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गई। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी पूनम कौर को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों की मदद से ट्रक चालक को पकड़ लिया गया। उसकी पहचान राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा तहसील के गांव गजसुखदेसर निवासी शिवपाल पुत्र रामरतन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक और इलेक्ट्रिक एक्टिवा कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है।