{"_id":"6ac45b9ef94e4eab6601aa59","slug":"man-shot-dead-in-khadoor-sahib-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह की सजा माैत: ढाई माह में ही उजड़ गया संसार, ससुरालियों ने युवक की छाती में मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह की सजा माैत: ढाई माह में ही उजड़ गया संसार, ससुरालियों ने युवक की छाती में मारी गोली
Tue, 06 Oct 2026 07:53 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री खडूर साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री खडूर साहिब
Published by: Nivedita
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:53 AM IST
करीब ढाई माह पहले अमृतपाल ने रिश्तेदारी में लगने वाली अपने मामा की लड़की से प्रेम विवाह किया था। लड़की के परिजन इस विवाह के खिलाफ थे। दोनों के घर से भागकर शादी करने से वे खफा थे। अमृतपाल को तीन दिन पहले ससुराल परिवार की ओर से धमकियां भी मिली थीं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
श्री खडूर साहिब के थाना झब्बाल के गांव पंजवड़ में रविवार रात अमृतपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में उनके पिता कश्मीर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
करीब ढाई माह पहले अमृतपाल ने रिश्तेदारी में लगने वाली अपने मामा की लड़की से प्रेम विवाह किया था। लड़की के परिजन इस विवाह के खिलाफ थे। दोनों के घर से भागकर शादी करने से वे खफा थे।
अमृतपाल को तीन दिन पहले ससुराल परिवार की ओर से धमकियां भी मिली थीं। रविवार रात अमृतपाल के घर में उसके ससुराल परिवार से संबंधित चार लोग दाखिल हुए। उन्होंने पिस्टल से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अमृतपाल की छाती में एक गोली लगी।
विज्ञापन
बचाव के लिए आगे बढ़े पिता कश्मीर सिंह को भी गोली मार दी गई। दोनों घायलों को अमृतसर के निजी अस्पताल ले जाया गया। सोमवार तड़के अमृतपाल की मौत हो गई। सब डिविजन तरनतारन के डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि परिवार के बयान दर्ज कर किए जा रहे हैं। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने कहा कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।