फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Three people from Tarn Taran missing in Nepal floods

Amritsar News: नेपाल की बाढ़ में तरनतारन के तीन लोग लापता

Sun, 30 Aug 2026 11:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sun, 30 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Three people from Tarn Taran missing in Nepal floods
25 अगस्त के बाद नहीं हुआ संपर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तरनतारन। नेपाल में आई बाढ़ के दौरान जिले के गांव रत्तोके निवासी शमशेर सिंह संधू अपने दो रिश्तेदारों समेत लापता हो गए हैं। 25 अगस्त से तीनों से संपर्क नहीं होने के कारण परिवार में चिंता का माहौल है।
जानकारी के अनुसार शमशेर सिंह संधू पुत्र स्वर्ण सिंह नेपाल में एंड्रिट्ज कंपनी के त्रिशूली अपर पावर हाउस प्रोजेक्ट में क्रेन चालक के तौर पर काम करता था। उसके साथ उसका साला भूपिंदर सिंह और रिश्तेदार रशपाल सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह भी रह रहे थे। परिवार के मुताबिक 25 अगस्त को व्हाट्सएप कॉल के जरिये शमशेर से आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद तीनों से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

परिवार ने डिप्टी कमिश्नर तरनतारन को पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है। गांववासियों और परिवार ने केंद्र सरकार तथा विदेश मंत्रालय से भारतीय दूतावास, काठमांडू और नेपाल सरकार के साथ तालमेल कर तीनों की जल्द तलाश करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed