फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two arrested in Amritsar for writing objectionable slogans

अमृतसर पुलिस की कार्रवाई: आपत्तिजनक नारे लिखने के मामले में दो गिरफ्तार, विदेश जाने के लालच में आए थे

Sun, 27 Sep 2026 08:37 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Sun, 27 Sep 2026 08:37 AM IST
सार
Register For Event

25 और 26 सितंबर की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे के बाद अमृतसर में तीन स्थानों पर आपत्तिजनक नारे लिखे गए थे। पुलिस ने मनोज सिंह (26) निवासी अमृतसर और अर्शदीप (23) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Two arrested in Amritsar for writing objectionable slogans
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर के रेलवे स्टेशन, भंडारी पुल और हाल गेट के पास सार्वजनिक स्थानों पर आपत्तिजनक नारे लिखने के मामले को अमृतसर पुलिस ने 4-5 घंटे में ट्रेस करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में अमेरिका में बैठे कुछ लोगों के साथ-साथ गुरपतवंत सिंह पन्नू को भी नामजद किया है।
विज्ञापन




डीसीपी (डी) जसकीरत सिंह ने बताया कि 25 और 26 सितंबर की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे के बाद तीन स्थानों पर आपत्तिजनक नारे लिखे गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर सीआईए, डीसीपी ऑपरेशन युवराज और स्थानीय पुलिस की टीमों ने जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस ने मनोज सिंह (26) निवासी अमृतसर और अर्शदीप (23) को गिरफ्तार किया है। जांच में अर्शदीप की सोशल मीडिया एप स्नैपचैट के जरिए अमेरिका में बैठे लोगों से संपर्क की बात सामने आने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस के अनुसार, युवाओं को विदेश भेजने, वहां सेटल करवाने और पैसे देने का लालच देकर कथित तौर पर नारे लिखवाए गए। इसके बाद आरोपियों ने मौके की वीडियो बनाकर स्नैपचैट के जरिए विदेश भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में हरप्रीत सिंह, अमेरिका में बैठे गोरा और गुरपतवंत सिंह पन्नू समेत तीन अन्य को नामजद किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन से वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद करने का दावा किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। डीसीपी ने युवाओं और अभिभावकों से सोशल मीडिया के जरिए मिलने वाले ऐसे लालच से सावधान रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed