{"_id":"6ac095ca9a689a95a40b2ebb","slug":"weapons-recovered-from-fields-in-amritsar-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई: खेतों से हथियारों की खेप बरामद, सीमा पार से आई थी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई: खेतों से हथियारों की खेप बरामद, सीमा पार से आई थी सप्लाई
Sat, 03 Oct 2026 11:12 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:12 AM IST
बीएएसएफ को गश्त के दौरान अमृतसर में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सीमा पार से आए हथियारों की खेप को बरामद किया गया है। हथियारों को ये खेप खेत से बरामद हुई है।
विज्ञापन
हथियार बरामद
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर में बीएसएफ ने सर्च आप्रेशन के दौरान पांच पिस्टल, 10 मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। हालांकि किसी भी तस्कर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। बीओपी फतेहपुर में बीएसएफ के जवान गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली थी कि पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से ड्रोन के जरिए हथियार सीमा के इस पार भेजे हैं।
विज्ञापन
खेतों से बरामद हुई हथियारों की खेप
इसी के तहत बीएसएफ की ओर से सर्च अभियान चलाया गया और खेतों से पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं एक अन्य मामले में थाना जंडियाला गुरु पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 30 बोर का पिस्टल, मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस, 500 ग्राम अफीम, आईफोन और 10 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद की है।
विज्ञापन
आरोपियों के नाम सिमरबीर सिंह उर्फ सफी कबड्डी वाला निवासी गांव चक करे खां, थाना वैरोवाल, तरनतारन और गगनदीप सिंह उर्फ गंगी निवासी गांव सकार माछियां, थाना कोटली सूरत मल्ली, जिला गुरदासपुर, हाल निवासी गोइंदवाल साहिब है। एसआई सतनाम सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे।
विज्ञापन
टीम गहरी मंडी रेलवे फाटक रोड के पास पहुंची तो दो युवक पुलिस की गाड़ी देखकर घबरा गए और पीछे मुड़कर भागने लगे। गली आगे से बंद होने के कारण पुलिस ने गाड़ी रोककर दोनों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान एक 30 बोर पिस्टल, मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस, 500 ग्राम अफीम, आईफोन मोबाइल, 10 हजार रुपये की नकदी और काले रंग का साइड बैग बरामद हुआ।