फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   All India Tourist Permit will now be issued online

अब ऑनलाइन जारी होंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट: परिवहन पोर्टल पर करना होगा आवेदन, क्या बोले मंत्री हरपाल चीमा?

Thu, 20 Aug 2026 07:27 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 20 Aug 2026 07:27 PM IST
सार
Register For Event

परिवहन मंत्री ने कहा कि ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट जारी करने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करके सरकार ने कार्यालयी लालफीताशाही को समाप्त किया है

विज्ञापन
All India Tourist Permit will now be issued online
हरपाल सिंह चीमा, वित्त मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में अब ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट ऑनलाइन जारी होगा। इसके लिए कार्यालय में धक्के खाने व घंटों कतार में लगने का झंझट भी खत्म हो जाएगा। पंजाब के वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस संदर्भ में घोषणा करते हुए कहा कि यह परमिट सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल (परिवहन) के माध्यम से आवेदकों को सीधे ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


पहले टूरिस्ट वाहन संचालकों को राज्य परिवहन प्राधिकरण, मोहाली के कार्यालय से जाकर स्वयं मुद्रित परमिट लेने पड़ते थे। इस डिजिटल सुविधा की शुरुआत होने से आवेदक अब अपने घर या कार्यालय में बैठे ही आसानी से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं जिससे सरकारी कार्यालयों में व्यक्तिगत रूप से जाने की आवश्यकता पूरी तरह समाप्त हो गई है।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने कहा कि ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट जारी करने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करके सरकार ने कार्यालयी लालफीताशाही को समाप्त किया है और सरकार तथा नागरिकों के बीच की दूरी को मिटाया है। आवेदकों को अब मोहाली कार्यालय के चक्कर काटने या लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने आगे कहा कि यह पहल परिवहन सेवाओं के डिजिटल विस्तार में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे  समय की बचत होगी और अनावश्यक प्रशासनिक विलंब पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि वाहन मालिक और वाणिज्यिक आपरेटर राष्ट्रीय परिवहन पोर्टल के माध्यम से सीधे अपने स्वीकृत एआईटीपी दस्तावेजों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे 24 घंटे सुविधा और निर्बाध व्यावसायिक गतिविधियां सुनिश्चित होंगी।


परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि वाहन मालिक और वाणिज्यिक आपरेटर राष्ट्रीय परिवहन पोर्टल के माध्यम से सीधे अपने स्वीकृत एआईटीपी दस्तावेज़ों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे 24 घंटे सुविधा और निर्बाध व्यावसायिक गतिविधियां सुनिश्चित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed