{"_id":"6adf84083ba178743b0717de","slug":"atm-card-fraudster-caught-in-kapurthala-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में पकड़ा गया ठग: एटीएम कार्ड बदल करता था ठगी, जेब में मिले 40 हजार कैश; दूसरा आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में पकड़ा गया ठग: एटीएम कार्ड बदल करता था ठगी, जेब में मिले 40 हजार कैश; दूसरा आरोपी फरार
Mon, 26 Oct 2026 10:17 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 26 Oct 2026 10:17 PM IST
कपूरथला में सोमवार को एक एटीएम ठग पकड़ा गया। वहीं, उसका दूसरा साथी फरार हो गया। आरोपियों ने महिला का एटीएम कार्ड बदला और भागने लगे। पीड़िता के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पकड़ा गया एटीएम कार्ड ठग
- फोटो : संवाद
विस्तार
कपूरथला शहर में एसबीआई के एटीएम से पैसे निकलवाने आई एक महिला का कथित तौर पर एटीएम कार्ड धोखे से लेकर भाग रहे दो युवकों में से एक को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। लोगों ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान अजय कुमार निवासी संतोखपुरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी की जेब से करीब 15 एटीएम कार्ड और 40 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
महिला के शोर मचाने पर लोगों ने पकड़ा आरोपी
जानकारी के मुताबिक, एक महिला एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने पहुंची थी। इसी दौरान दो युवकों ने कथित तौर पर धोखे से उसका एटीएम कार्ड ले लिया और वहां से भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग सतर्क हो गए। लोगों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन
दूसरे व्यक्ति ने भी लगाए ठगी के आरोप
घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य प्रवासी व्यक्ति ने भी आरोप लगाया कि इसी युवक ने उसके एटीएम कार्ड से 17 हजार रुपये निकाले थे। पुलिस अब इन आरोपों की जांच कर रही है। आरोपी के पास से बरामद एटीएम कार्डों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि ये कार्ड किसके हैं और इनका इस्तेमाल किन घटनाओं में हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच
थाना सिटी के एसएचओ रणजीत सिंह ने बताया कि मामले की प्राथमिक जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि घटना में शामिल दूसरे युवक का पता लगाने के साथ ही अन्य तथ्यों का भी खुलासा किया जा सके।