फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Firing at an NRI house in Moga

मोगा में एनआरआई के घर पर दिनदहाड़े फायरिंग: स्कॉर्पियो में आया था बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Thu, 15 Oct 2026 05:15 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 15 Oct 2026 05:15 PM IST
सार
Register For Event

मोगा में एक एनआरआई के घर दिनदहाड़े फायरिंग का मामला सामने आया है।  स्कॉर्पियो सवार बदमाश ने घर पर फायरिंग की जो सीसीटीवी में कैद हो गया। 

विज्ञापन
Firing at an NRI house in Moga
स्कॉर्पियो में सवार बदमाश - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मोगा जिले के गांव बुद सिंह वाला में आपसी रंजिश के चलते एक एनआरआई के घर के गेट के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो सवार आरोपी मौके से फरार हो गया। फायरिंग की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन




पीड़ित परिवार ने डायल 112 को दी सूचना
घटना के बाद परिवार ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना बाघापुराना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में डीएसपी बाघापुराना जसविंदर सिंह खैरा ने बताया कि गुरुवार दोपहर में पुलिस को डायल 112 से सूचना मिली थी कि गांव बुद सिंह वाला निवासी रणधीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग की गई है।
विज्ञापन


आपसी रंजिश का मामला  
शुरुआती जांच में सामने आया कि रणधीर सिंह के साले का बेटा गुरप्रीत सिंह गोपी, निवासी गांव कोटला राय सिंह वाला, स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आया और घर के बाहर फायरिंग करने के बाद फरार हो गया। डीएसपी ने बताया कि दोनों परिवारों के कुछ सदस्य विदेश में रहते हैं और उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। इसी रंजिश के चलते फायरिंग की घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच 
पुलिस अधिकारी के अनुसार, मामले में परिवार के बयान दर्ज किए जाएंगे और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed