फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Five accused arrested with weapons in Amritsar

त्योहारों से पहले बड़ी वारदात नाकाम: पाकिस्तान ने हैंड ग्रेनेड समेत भेजे हथियार, पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2026 09:36 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 15 Oct 2026 09:36 PM IST
सार
Register For Event

पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हथियारों की यह खेप पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी।

विज्ञापन
Five accused arrested with weapons in Amritsar
बरामद हथियार - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में त्योहारों से पहले बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश का खुलासा करते हुए पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हथियारों की यह खेप पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी। आरोपियों के कब्जे से एक .30 बोर असॉल्ट राइफल, दो हैंड ग्रेनेड, 13 पिस्तौल और 25 कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामद पिस्तौलों में चार ग्लॉक पिस्तौल शामिल हैं।

विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में किया जाना था। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि हथियारों की खेप भेजने वालों से लेकर इसे आगे पहुंचाने वाले नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पुलिस को मामले में और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियारों की खेप सीमा पार से किसने भेजी थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस तस्करी नेटवर्क के अन्य संपर्कों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। डीजीपी ने कहा कि सीमा पार से हथियारों की तस्करी रोकने, आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने और राज्य में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed