{"_id":"6abf7adea9a4ccbd4303751b","slug":"firing-outside-dsp-office-in-jalalabad-two-suspects-apprehended-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद में डीएसपी कार्यालय के बाहर फायरिंग: बाइक पर आए युवकों ने चलाई गोली, दो संदिग्ध काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद में डीएसपी कार्यालय के बाहर फायरिंग: बाइक पर आए युवकों ने चलाई गोली, दो संदिग्ध काबू
Fri, 02 Oct 2026 03:05 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद
Published by: Nivedita
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:05 PM IST
पुलिस ने पकड़े गए संदिग्धों के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद की है। वहीं, कुछ अन्य संदिग्ध मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने नाकाबंदी कर विभिन्न टीमों को तैनात किया है।
विज्ञापन
जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
जलालाबाद के स्थानीय डीएसपी कार्यालय के बाहर मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर फायरिंग किए जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही थाना सिटी जलालाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
थाना सिटी जलालाबाद के इंस्पेक्टर मोहित धवन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बत्तीवाला चौक की तरफ से 3-4 मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ संदिग्ध युवक डीएसपी कार्यालय की ओर जा रहे हैं। कार्यालय के बाहर पहुंचने के बाद फायरिंग की घटना सामने आई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को काबू कर लिया। उनकी पहचान सोना सिंह और सोनू निवासी अमीर खास के रूप में हुई है। मामले में आकाश पुत्र परमजीत का नाम भी सामने आया है।
पुलिस ने पकड़े गए संदिग्धों के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद की है। वहीं, कुछ अन्य संदिग्ध मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने नाकाबंदी कर विभिन्न टीमों को तैनात किया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर मोहित धवन के अनुसार, प्रारंभिक जांच में अभी तक एक फायर होने की सूचना मिली है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि गोली बरामद पिस्तौल से चली थी या दूसरी पार्टी की ओर से फायर किया गया था। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और घटना की फॉरेंसिक जांच भी करवाई जाएगी। पुलिस घटना के कारणों और फरार आरोपियों की पहचान का पता लगाने में जुटी है।