{"_id":"6ab3d6fedf4d5037f30e583c","slug":"gas-tanker-leak-in-moga-2026-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बीच सड़क गैस टैंकर से हुआ रिसाव: पुलिस और दमकल विभाग ने बंद किया रोड, क्या बोला ड्राइवर?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बीच सड़क गैस टैंकर से हुआ रिसाव: पुलिस और दमकल विभाग ने बंद किया रोड, क्या बोला ड्राइवर?
Wed, 23 Sep 2026 07:11 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 23 Sep 2026 07:11 PM IST
टैंकर बठिंडा स्थित एचपी गैस प्लांट से होशियारपुर के एचपी प्लांट की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव दोसांझ के पास चलते टैंकर से अचानक गैस लीक होने लगी।
विज्ञापन
मोगा में बीच सड़क गैंस टैंकर हुआ लिक
- फोटो : संवाद
विस्तार
मोगा-अमृतसर-बरनाला रोड पर गांव दोसांझ के पास बुधवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब एचपी गैस से भरे एक टैंकर से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और एहतियात के तौर पर सड़क को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, टैंकर बठिंडा स्थित एचपी गैस प्लांट से होशियारपुर के एचपी प्लांट की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव दोसांझ के पास चलते टैंकर से अचानक गैस लीक होने लगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने स्थिति को संभालते हुए गैस रिसाव बंद करने का काम शुरू कर दिया। समय रहते कार्रवाई किए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और गैस लीकेज को बंद करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
टायर का पंचर लगवाने पर हुआ हादसा
गाड़ी के ड्राइवर अमृतपाल सिंह ने बताया कि टैंकर का एक टायर पंचर हो गया था। इसके चलते उन्होंने सड़क किनारे एक दुकान पर टायर में पंचर लगवाया। पंचर लगवाने के बाद जैसे ही टैंकर लेकर रवाना होने लगे, अचानक आवाज सुनाई दी। जांच करने पर पता चला कि टैंकर से गैस लीक हो रही थी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और गैस लीकेज को नियंत्रित किया। उन्होंने बताया कि यह टैंकर बठिंडा स्थित एचपी गैस प्लांट से होशियारपुर के एचपी प्लांट तक जा रहा था और टैंकर में गैस लोड थी।
वहीं, मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बुधवार शाम 5 बजकर 37 मिनट पर उन्हें मोगा-अमृतसर-बरनाला रोड पर गांव दोसांझ के पास गैस टैंकर लीक होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और ड्राइवर की मदद से गैस लीकेज को बंद करवाया गया। इस घटना में किसी तरह का जानी या अन्य नुकसान नहीं हुआ।