{"_id":"6ac1d80aef287b19970668ad","slug":"grand-event-of-the-sekhon-indian-air-force-marathon-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन का भव्य आयोजन, 1000 से अधिक धावकों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन का भव्य आयोजन, 1000 से अधिक धावकों ने लिया भाग
Sun, 04 Oct 2026 10:07 AM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:07 AM IST
इस दौड़ में 1,000 से अधिक प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया जिसमें वायु सेना के जवानों, उनके परिवारों, पूर्व सैनिकों, दिव्यांगजनों और ट्राईसिटी सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए धावकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
मैराथन में भाग लेते धावक
- फोटो : अजय वर्मा, अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ में रविवार को भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित 'सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन 2026' का भव्य आयोजन हुआ। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वायु सेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की स्मृति और सम्मान में इस मेगा मैराथन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
अपने बच्चे को उठाकर दौड़ता हुआ धावक
- फोटो : अजय वर्मा, अमर उजाला
इस दौड़ में 1,000 से अधिक प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया जिसमें वायु सेना के जवानों, उनके परिवारों, पूर्व सैनिकों, दिव्यांगजनों और ट्राईसिटी सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए धावकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाइंग ऑफिसर सेखों की याद में मैराथन का आयोजन
- फोटो : अजय वर्मा, अमर उजाला
शुरुआत और रूट
यह ऐतिहासिक दौड़ चंडीगढ़ के सेक्टर-1 स्थित चंडीगढ़ क्लब के सामने ग्राउंड से शुरू हुई। सुबह धावकों का उत्साह चरम पर था। धावकों की सुरक्षा और सुचारू संचालन के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 4:30 बजे से 11 बजे तक सुखना लेक, मटका चौक और पीजीआई रूट के आसपास विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया था।

प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ लिया भाग
- फोटो : अजय वर्मा, अमर उजाला
दौड़ की विभिन्न श्रेणियां मैराथन को अलग-अलग आयु वर्ग और क्षमता के अनुसार कई श्रेणियों में आयोजित किया गया था। इसमें 21.1 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर ओपन रन, 5 किलोमीटर फिटनेस रन, 3 किलोमीटर फन रन और विशेष रूप से दिव्यांगजनों के लिए 2 किलोमीटर की विशेष दौड़ शामिल रही।
तिरंगा झंडा हाथ में लेकर दौड़ता धावक
- फोटो : अजय वर्मा, अमर उजाला
भव्य आकर्षण
धावकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए वायु सेना के विशेष बैंड प्रदर्शन के साथ-साथ प्रसिद्ध कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। सभी विजेताओं को पदक, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
धावकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए वायु सेना के विशेष बैंड प्रदर्शन के साथ-साथ प्रसिद्ध कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। सभी विजेताओं को पदक, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में भाग लेते धावक
- फोटो : अजय वर्मा, अमर उजाला
इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को जगाना, देश के वास्तविक नायकों को याद करना और समाज में 'फिट इंडिया' अभियान के तहत एक स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
महिलाओं ने भी मैराथन में बढ़-चढ़ कर लिया भाग
- फोटो : अजय वर्मा, अमर उजाला
बता दें कि फ्लाइंग ऑफिसर सेखों का जन्म 17 जुलाई 1945, गांव इसेवाल, लुधियाना, पंजाब में हुआ था। उन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 14 दिसंबर को श्रीनगर एयरबेस की रक्षा करते हुए अकेले छह पाकिस्तानी F-86 सैबर जेट्स का सामना किया था।
धावकों में दौड़ को लेकर उत्साह
- फोटो : अजय वर्मा, अमर उजाला
उन्होंने अपने फोलैंड नैट विमान से एक दुश्मन विमान को मार गिराया और दूसरे को क्षतिग्रस्त किया, लेकिन अंत में वीरगति को प्राप्त हुए। वे भारतीय वायु सेना के इतिहास में परमवीर चक्र से सम्मानित एकमात्र अधिकारी हैं। उन्हीं की याद में चंडीगढ़ में मैराथन का आयोजन हुआ।