{"_id":"6ac223fb91a81ef33800b6f1","slug":"young-boy-molests-girl-in-phagwara-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर ने लड़की से की छेड़छाड़: शोर मचाने पर पड़ोसियों ने पकड़ा, पुलिस हिरासत में मनचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर ने लड़की से की छेड़छाड़: शोर मचाने पर पड़ोसियों ने पकड़ा, पुलिस हिरासत में मनचला
Sun, 04 Oct 2026 03:31 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 04 Oct 2026 03:31 PM IST
पीड़िता के विरोध करने और शोर मचाने मोहल्ले में मौजूद लोगों ने मनचले को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
woman crime demo
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
फगवाड़ा में मनसा देवी रोड पर एक घर में घुसकर एक व्यक्ति ने लड़की से कथित तौर पर गलत हरकतें कीं। मोहल्ले वालों ने आरोपी को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि वह घर में मोबाइल पर गाने सुन रही थी, तभी एक व्यक्ति घर में दाखिल हुआ। उसने बड़ी बहन का फोन नंबर मांगा और कुछ रुपये दिए। इसके बाद व्यक्ति ने कथित तौर पर लड़की से गलत हरकतें शुरू कर दीं।
पीड़िता के विरोध करने और शोर मचाने पर वह घर से भाग गया। मोहल्ले वालों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। लड़की ने बताया कि आरोपी पहले भी उसे गलत नजरों से देखता था। आरोपी का घर के पास प्रॉपर्टी डीलर का ऑफिस है।