फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Husband killed his wife and after consumed poison

घरेलू विवाद का दर्दनाक अंत: पति ने पत्नी को गंडासा मार खुद भी निगला जहर, दोनों की मौत

Sat, 17 Oct 2026 04:59 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 17 Oct 2026 04:59 PM IST
सार
Register For Event

ग्रामीणों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। पैसों के लेन-देन को लेकर भी दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती  थी। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि भोला सिंह नशे का आदी था।

विज्ञापन
Husband killed his wife and after consumed poison
मृतक दंपती - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हल्का महल कलां क्षेत्र के गांव चन्नणवाल में घरेलू विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खेतों में पशुओं के लिए चारा काट रही महिला की उसके पति ने कथित तौर पर गंडासे से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पति ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे सरकारी अस्पताल बरनाला ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन




खेत में अपनी पत्नी पर किया गंडासे से हमला
मृतकों की पहचान कुलविंदर कौर और उसके पति भोला सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कुलविंदर कौर गांव के खेतों में पशुओं के लिए चारा काटने गई थी। उस समय उसके साथ मनजीत कौर नामक महिला भी मौजूद थी। प्रत्यक्षदर्शी मनजीत कौर के अनुसार, इसी दौरान भोला सिंह पीछे से वहां पहुंचा और कथित तौर पर गंडासे से कुलविंदर कौर पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Trending Videos

घर आकर पति ने खुद भी निगला जहर
गांव निवासी गुरजंट सिंह के अनुसार, पत्नी की हत्या के बाद भोला सिंह गांव पहुंचा और उसने कथित तौर पर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल बरनाला ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

लंबे समय से चल रहा था घरेलू विवाद
ग्रामीणों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। पैसों के लेन-देन को लेकर भी दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती  थी। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि भोला सिंह नशे का आदी था। दंपती की तीन बेटियां और एक बेटा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी जसविंदर कौर ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। आरोप है कि भोला सिंह ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे सरकारी अस्पताल बरनाला भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दोनों की मौत से जुड़े पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के तथ्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed