{"_id":"6aa18d2c6cac563051007f5b","slug":"man-beaten-up-on-a-bus-in-bathinda-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: जमीनी रंजिश में शख्स की पिटाई, भरी बस में घुसे बदमाश, जमकर बरसाई लाठियां; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा: जमीनी रंजिश में शख्स की पिटाई, भरी बस में घुसे बदमाश, जमकर बरसाई लाठियां; केस दर्ज
Wed, 09 Sep 2026 10:15 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:15 PM IST
कोर्ट में पेशी के बाद घर लौट रहे शख्स से उसके रिश्तेदारों ने मारपीट कर दी। व्यक्ति का अपने रिश्तेदारों के साथ जमीनी विवाद था। भरी बस में व्यक्ति की लाठी-डंडों से पिटाई की गई।
विज्ञापन
भरी बस में व्यक्ति की पिटाई
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बठिंडा जिले के थाना नाथाना क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने बस के आगे गाड़ी लगाकर पहले बस को रुकवाया फिर बस के अंदर घुसकर काउंटर इंटेलिजेंस इंस्पेक्टर के सगे भाई के साथ बुरी तरह मारपीट की। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
वहीं, घायल कुलदीप सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नाथाना में दाखिल करवाया गया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है। काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने कहा उनके भाई कुलदीप सिंह का रिश्तेदारों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
जब उनके भाई कोर्ट में पेशी के बाद बस में सवार होकर घर जा रहे थे तो थाना नाथाना क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने बस के आगे गाड़ी लगाकर बस को रुकवाया और डंडे लेकर बस में घुस गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। बदमाशों ने भरी बस में कुलदीप सिंह के साथ बुरी तरह मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
डीएसपी भूच्चो प्रितपाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।