फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   MLA vjiay singla faces protest from Nihangs mansa jhota murder case

झोटा हत्याकांड: घायलों से मिलने पहुंचे विधायक का निहंगों ने किया विरोध, प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को घेरा

Sat, 17 Oct 2026 02:05 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा Published by: Nivedita Updated Sat, 17 Oct 2026 02:05 PM IST
सार
Register For Event

प्रदर्शनकारियों में इस बात को लेकर काफी रोष है कि घटना के बाद पहले कोई भी उनका हाल-चाल पूछने नहीं पहुंचा, जबकि आज घटना का पांचवां दिन है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब सभी लोग हमदर्दी जताने के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
MLA vjiay singla faces protest from Nihangs mansa jhota murder case
मानसा अस्पताल में माहाैल गरमाया - फोटो : संवाद

विस्तार

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद मानसा में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। मानसा के विधायक डॉ. विजय सिंगला एक घायल युवक का हाल-चाल जानने के लिए सरकारी सिविल अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन




अस्पताल में घायलों से मुलाकात के दौरान, विधायक डॉ. विजय सिंगला ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके इलाज का पूरा खर्च उठाएगी। इस बीच, अस्पताल में मौजूद निहंग सिखों ने विधायक डॉ. विजय सिंगला का विरोध किया। विरोध के दौरान निहंग सिखों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की, जिससे अस्पताल में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन


हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया। सतर्कता बरतते हुए पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और विधायक डॉ. विजय सिंगला को सुरक्षित वहां से बाहर निकाला। वहीं घायल हुए नौजवानों का हाल-चाल पूछने के लिए अस्पताल पहुंचे एसएसपी और डिप्टी कमिश्नर को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें अस्पताल से बाहर निकाला। प्रदर्शनकारियों में इस बात को लेकर काफी रोष है कि घटना के बाद पहले कोई भी उनका हाल-चाल पूछने नहीं पहुंचा, जबकि आज घटना का पांचवां दिन है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब सभी लोग हमदर्दी जताने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed