{"_id":"6abb2ab98f124d2e900a36f3","slug":"nihal-singh-wala-blame-game-over-development-begins-poor-roads-set-to-become-election-issues-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"निहाल सिंह वाला: विकास पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू, खराब सड़कें, कॉलेज-अस्पताल की कमी बनेंगे चुनावी मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निहाल सिंह वाला: विकास पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू, खराब सड़कें, कॉलेज-अस्पताल की कमी बनेंगे चुनावी मुद्दे
Tue, 29 Sep 2026 09:34 AM IST
Nivedita
तन्मय समानता, संवाद, मोगा
तन्मय समानता, संवाद, मोगा
Published by: Nivedita
Updated Tue, 29 Sep 2026 09:34 AM IST
आम आदमी पार्टी के मनजीत सिंह बिलासपुर निहाल सिंह वाला से दो बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने 2017 के चुनाव में 27,574 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2022 के चुनाव में उन्होंने 37,984 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।
विज्ञापन
निहाल सिंह वाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोगा के निहाल सिंह वाला विधानसभा क्षेत्र में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विपक्ष ने मौजूदा विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर के विकास कार्यों पर सवाल उठाए हैं।
क्षेत्र में खराब सड़कें, बड़े कॉलेज और अस्पताल की कमी मुख्य चुनावी मुद्दे बन रहे हैं। यह ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। आम आदमी पार्टी के मनजीत सिंह बिलासपुर इस विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने 2017 के चुनाव में 27,574 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2022 के चुनाव में उन्होंने 37,984 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। हालांकि, विपक्ष का आरोप है कि पिछले दस साल में विधानसभा क्षेत्र में कोई बड़ा अस्पताल, कॉलेज या उद्योग स्थापित नहीं हुआ है।
चुनावी इतिहास
2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मनजीत सिंह बिलासपुर को 65,156 वोट मिले थे। कांग्रेस के भूपिंदर सिंह साहोके को 27,172 और शिरोमणि अकाली दल के बलदेव सिंह मानुके को 26,758 वोट मिले थे। भाजपा के पूर्व पुलिस अधीक्षक मुख्तियार सिंह को 1,145 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विपक्ष के आरोप और विधायक के तर्क
भाजपा के विधानसभा प्रभारी मुख्तियार सिंह ने कहा कि निहाल सिंह वाला में विकास कार्य नाममात्र हुए हैं। क्षेत्र की मुख्य सड़कें खराब हैं और सीवरेज व्यवस्था भी ठीक नहीं है। बारिश में पानी की निकासी की समस्या बनी रहती है। उन्होंने कहा, जनता की जरूरत के विकास कार्य बिल्कुल शून्य हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रभारी परमिंदर सिंह डिम्पल ने कहा कि मुख्य सड़कें पिछले दस साल से खराब हैं और बस स्टैंड भी बहुत जर्जर हालत में है। डिम्पल के अनुसार, विकास कार्य केवल कागजों और तस्वीरों तक सीमित हैं। वहीं विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर ने विपक्ष के आरोपों का खंडन किया।
उन्होंने कहा कि हलके में पक्की सड़कें, सीवरेज, इंटरलॉकिंग सड़कें और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े करीब 80 फीसदी कार्य पूरे हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पिछले करीब चालीस वर्षों से किसानों को खेतों तक नहरी पानी पहुंचने की समस्या थी, जिसे दूर करने की दिशा में काम किया गया है।
बिलासपुर ने कहा कि हलके में बड़े खेल मैदान बनाए गए हैं और आम आदमी क्लीनिक भी खोले गए हैं। सभी सरकारी स्कूलों का नवीनीकरण किया गया है और आंगनबाड़ी केंद्र भी बनाए गए हैं। युवाओं को रोजगार भी दिया गया है। मनजीत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से विधानसभा हलका निहाल सिंह वाला में विकास कार्यों के लिए हजारों करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। अधूरे कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा।