{"_id":"6a9414e55f0e9c1c0207ec55","slug":"police-arrested-three-accused-with-a-consignment-of-drugs-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पार से तस्करी: गुरदासपुर में ड्रोन से आई थी नशे की खेप और हथियार, पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पार से तस्करी: गुरदासपुर में ड्रोन से आई थी नशे की खेप और हथियार, पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन आरोपी
Sun, 30 Aug 2026 05:03 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 30 Aug 2026 05:03 PM IST
पुलिस ने गुरदासपुर में नशे की बड़ी खेप बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपियों से हथियार भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
बरामद नशा
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला पुलिस गुरदासपुर को नशा विरोधी मुहिम के तहत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई 2.446 किलो हेरोइन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ब्रेटा पिस्टल, मैगजीन और कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत स्पेशल ब्रांच गुरदासपुर और थाना बहरामपुर की पुलिस पार्टी सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक नजर आए। पुलिस को देखकर एक युवक खेतों के रास्ते फरार हो गया, जबकि दूसरे युवक निशान सिंह उर्फ सोनू को पुलिस ने काबू कर लिया।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की तलाशी के दौरान उससे 2 किलो 184 ग्राम हेरोइन, एक पिस्टल, मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने यह हेरोइन और हथियारों की खेप ड्रोन के जरिए पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई थी। फरार आरोपी की तलाश जारी है, जिसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है। गिरफ्तार आरोपी का रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी और उसके आगे-पीछे के संबंधों की भी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
एसएसपी आदित्य ने बताया कि इसी तरह के एक अन्य मामले में धारीवाल पुलिस ने गश्त के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर चेकिंग की। तलाशी के दौरान उनके पास से 262 ग्राम हेरोइन, पांच हजार रुपये ड्रग मनी, एक 32 बोर रिवॉल्वर और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का रिमांड लेकर उनसे गहन पूछताछ की जाएगी और उनके संबंधों की भी विस्तार से जांच की जाएगी।