फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   The attack on Tiger Shroff is linked to Amritsar

पंजाब: टाइगर श्रॉफ पर हमले के अमृतसर से जुड़े तार, ट्रेन में हथियार लेकर मुंबई पहुंची थी दो लड़कियां

Wed, 21 Oct 2026 06:09 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 21 Oct 2026 06:09 PM IST
सार
Register For Event

टाइगर श्रॉफ पर हमले के तार पंजाब के अमृतसर से जुड़े हैं। यहां से दो लड़कियां हथियार लेकर ट्रेन में मुंबई पहुंची थी। दोनों लड़कियां उत्तर प्रदेश की हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ये खुलासा किया है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
The attack on Tiger Shroff is linked to Amritsar
टाइगर श्रॉफ पर हमले के अमृतसर से जुड़े तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई में हुई फायरिंग के मामले में हथियारों की सप्लाई का तार अमृतसर से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच के मुताबिक, हरियाणा के सोनीपत निवासी कुणाल और सुमित ने अमृतसर से एक पिस्टल और 20 कारतूस जुटाए थे। 

विज्ञापन


दो लड़िकयों ने मुंबई पहुंचाए हथियार 
इसके बाद उत्तर प्रदेश की रहने वाली राधा और बबीता को हथियार मुंबई पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई। पुलिस ने हथियारों की सप्लाई के आरोप में चारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हथियारों की सप्लाई का यह नेटवर्क लॉरेंस गैंग के सदस्य अनिल पंडित के निर्देश पर काम कर रहा था। जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी कुणाल (21) और सुमित (19) ने अमृतसर से हथियार लिए थे। 
विज्ञापन


लड़की के बैग में छिपाई थी पिस्टल 
इसके बाद इन दोनों ने यह हथियार राधा (23) और बबीता (23) को दे दिए। जोकि अमृतसर से ही ट्रेन में बैठ कर मुबंई के लिए रवाना हो गईं। जांच के मुताबिक, 15 अक्टूबर को कुणाल ने राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छोड़ा था। दोनों ट्रेन से मुंबई रवाना हुईं। पिस्टल राधा के बैग में छिपाई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

नाबालिग लड़के ने होटल से लिया था बैग 
17 अक्टूबर को दोनों मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पहुंचीं और एक होटल में ठहरीं। इसी दिन एक नाबालिग लड़का होटल के पास राधा से बैग लेने पहुंचा था। पुलिस इस मुलाकात और हथियार आगे पहुंचाने में उसकी भूमिका की जांच कर रही है। 

गौर हो कि 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में ऋतिक, रेहान और फूल सिंह की भूमिका सामने आई है। फायरिंग के बाद आरोपियों को मुंबई से बाहर निकालने की कोशिश भी की गई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 20 अक्टूबर को राधा और बबीता को दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया, जबकि कुणाल और सुमित को सोनीपत से पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed