फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Illegal arms module busted in Patiala

अवैध हथियारों के मॉड्यूल का भंडाफोड़: तीन आरोपी धरे, एक बंबीहा गैंग का गुर्गा; मध्य प्रदेश से लाए थे हथियार

Sat, 31 Oct 2026 09:29 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 31 Oct 2026 09:29 PM IST
सार
Register For Event

पटियाला पुलिस ने अवैध हथियारों के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से .32 बोर के नौ पिस्तौल, 10 कारतूस और 16 मैगजीन बरामद की गई हैं।
 

विज्ञापन
Illegal arms module busted in Patiala
पटियाला में हथियारों के साथ पकड़े गए आरोपियों की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से .32 बोर के नौ पिस्तौल, 10 कारतूस और 16 मैगजीन बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने एक सफेद रंग की कार भी बरामद की है। शुरुआती जांच में सामने आया कि बरामद हथियार मध्य प्रदेश से लाए गए थे। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हांस के दिशा-निर्देशों पर यह कार्रवाई हुई। पुलिस अधीक्षक सिटी, पुलिस उपाधीक्षक और सीआईए स्टाफ की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ गोगा, लखवीर सिंह उर्फ लाडी और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है। जसविंदर सिंह बठिंडा का निवासी है, जबकि लखवीर सिंह और गुरप्रीत सिंह पटियाला के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

आपराधिक रिकॉर्ड और गैंग से संबंध
इन तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। मुख्य आरोपी जसविंदर सिंह उर्फ गोगा के खिलाफ असलहा एक्ट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। लखवीर सिंह पर असलहा एक्ट और नशा तस्करी के आरोप हैं। जांच में पता चला कि जसविंदर सिंह उर्फ गोगा बंबीहा गैंग से जुड़ा हुआ है। बरामद हथियार बंबीहा गैंग को ही सप्लाई किए जाने थे। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगा रही है।

दोहरे कत्ल की योजना और जांच
जांच में यह भी सामने आया कि जसविंदर सिंह उर्फ गोगा अपने गांव के दो व्यक्तियों के कत्ल की योजना बना रहा था। निजी रंजिश के कारण वह यह वारदात करना चाहता था। पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई से यह संभावित वारदात होने से बच गई। आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी राजपुरा में आर्म्स एक्ट की धारा 25(6)(7) और बीएनएस की धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed