फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   After five days, sanitation workers' strike ends in Jalandhar

Jalandhar News: जालंधर में पांच दिन बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

Mon, 24 Aug 2026 07:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 24 Aug 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
After five days, sanitation workers' strike ends in Jalandhar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। शहर में पिछले पांच दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। नगर निगम मेयर विनीत धीर और आयुक्त संदीप ऋषि के साथ यूनियन नेताओं की चंडीगढ़ में हुई बैठक में सहमति बनी। इसके बाद यूनियन ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया।
हड़ताल के कारण पिछले पांच दिनों से शहर में कूड़ा उठाने का काम बुरी तरह प्रभावित था। मॉडल टाउन, अर्बन स्टेट, पठानकोट चौक और आदर्श नगर जैसे कई इलाकों में कचरे के बड़े ढेर लग गए थे। इससे लोगों को गंदगी और दुर्गंध के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यूनियन के काम पर लौटने के फैसले के बाद आज से ही शहर में कूड़ा उठाने का काम दोबारा शुरू किया जाएगा। नगर निगम सबसे पहले उन इलाकों में सफाई अभियान चलाएगा जहां सबसे ज्यादा कचरा जमा है। विपक्ष लगातार सफाई व्यवस्था ठप होने का मुद्दा उठा रहा था। अब शहरवासियों को गंदगी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर निगम के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती पांच दिनों से जमा कचरे को जल्द से जल्द उठाना है। शहर की सफाई व्यवस्था को सामान्य करना प्राथमिकता होगी। इस कार्य के लिए विशेष अभियान चलाए जाने की उम्मीद है। लोगों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करना निगम का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed