{"_id":"6a94ebc2524d1a24330d96f1","slug":"jalandhar-neha-bassi-murder-case-severe-abuse-neighbors-make-startling-revelations-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहा बस्सी हत्याकांड: बहुत प्रताड़ित थी नेहा, चप्पलों से पीटते थे सास और पति; पड़ोसियों का बड़ा खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नेहा बस्सी हत्याकांड: बहुत प्रताड़ित थी नेहा, चप्पलों से पीटते थे सास और पति; पड़ोसियों का बड़ा खुलासा
Mon, 31 Aug 2026 08:19 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 31 Aug 2026 08:19 AM IST
जालंधर के सेंट सोल्जर कॉलेज की लेक्चरर नेहा बस्सी की संदिग्ध मौत का मामला गरमाता जा रहा है। मृतका के पति, सास और पति की प्रेमिका को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अब आरोपी पति उमंग बस्सी ने पत्नी को हार्पिक पिलाने के आरोपों से इन्कार किया है।
विज्ञापन
नेहा बस्सी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर की लेक्चरर नेहा बस्सी हत्याकांड की जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में कई नए दावे सामने आ रहे हैं। नेहा की मौत के बाद परिवार में मातम है। वहीं, ससुराल के नजदीक रहने वाले पड़ोसी भी घटना से आहत हैं। पड़ोसियों का दावा है कि नेहा ने ससुराल में काफी प्रताड़ना झेली थी।
पड़ोसियों के अनुसार, नेहा का पति और सास कथित तौर पर उसे चप्पलों से पीटते थे और कई बार रात में घर से बाहर निकाल देते थे। पड़ोसियों ने बताया कि नेहा पूरी रात घर के बाहर बैठी रहती थी। उन्होंने उसे पुलिस के पास जाने की सलाह भी दी लेकिन बच्ची के भविष्य की चिंता के चलते वह चुप रहती थी।
मोहल्ले की एक महिला ने बताया कि नेहा कई बार उससे अपनी परेशानी साझा करती थी। महिला के अनुसार, एक बार नेहा ने बताया था कि उसकी चप्पलों से पिटाई की गई। उसे रात में घर से निकाले जाने के बाद बाहर बैठे भी देखा गया था। पुलिस कार्रवाई की बात पर नेहा ने कथित तौर पर कहा था कि बच्ची को लेकर वह कहां जाएगी।
विज्ञापन
उमंग के वकील का कहना है कि नेहा ने वीडियो कॉल कर हार्पिक पीने की बात कही थी। इसके बाद उमंग उसे अपनी गाड़ी से अस्पताल ले गया। वकील के अनुसार, अस्पताल में ससुराल पक्ष के लोगों के गुस्से को देखते हुए वह मां-बेटी को लेकर उज्जैन चला गया। उमंग का कहना है कि उसने नेहा को जबरन हार्पिक नहीं पिलाया।
उधर, कोर्ट ने बचाव पक्ष की याचिका मंजूर कर ली है। डीएसपी नरेंद्र सिंह औजला ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।