फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   LPU Violence Minor student arrested from Mandi photo viral 12 arrested so far

एलपीयू हिंसा: मिग-23 पर खड़ा ‘वायरल शख्स’ मंडी से गिरफ्तार, अब तक नाै काबू; इनमें सात यूनिवर्सिटी के ही छात्र

Fri, 02 Oct 2026 01:31 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: Nivedita Updated Fri, 02 Oct 2026 01:31 PM IST
सार
Register For Event

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा से दुष्कर्म की एक सूचना के बाद व्यापक ताैर पर हिंसा और तोड़फोड़ हुई थी। अब पुलिस ने मामले में आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।  
 

विज्ञापन
LPU Violence Minor student arrested from Mandi photo viral 12 arrested so far
एलपीयू हिंसा का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से सात एलपीयू के छात्र हैं। दो आउटसाइडर हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक नाबालिग छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी एलपीयू का ही छात्र है और मंडी जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके पिता मंडी के उपायुक्त कार्यालय में अधिकारी के तौर पर तैनात हैं। 
विज्ञापन




पुलिस जांच में सामने आया है कि हिंसा के दौरान इस नाबालिग की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। तस्वीर में वह विश्वविद्यालय परिसर में लगे लड़ाकू विमान पर खड़ा दिखाई दे रहा है, जबकि उसके पीछे आग की लपटें नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को उसे ‘हीरो’ की तरह पेश करते हुए प्रसारित किया गया। हालांकि, तस्वीर के आधार पर उसकी भूमिका और उसके खिलाफ लगाए गए आरोपों का अंतिम निर्धारण जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पुलिस ने नहीं किया था लाठीचार्ज
शुक्रवार को डीआईजी नवीन सिंगला ने पत्रकारवार्ता की। उनके साथ एसएसपी गौरव तूरा तथा एसआईटी प्रभारी वनीत अहलावत भी मौजूद रहे। डीआईजी सिंगला ने कहा कि घटना के दौरान पुलिस की ओर से शुरुआत में कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया था। उनके मुताबिक, जब छात्रों की भीड़ की ओर से पुलिस और मीडिया पर पथराव किया गया तथा वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई, तब स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस टीम ने उपद्रव करने वालों को मौके से खदेड़ा।

डीआईजी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान फगवाड़ा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि जम्मू और मुंबई से भी आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए 9 आरोपियों में 7 छात्र और 2 बाहरी व्यक्ति बताए गए हैं।

20 आरोपी चिन्हित, जांच जारी
पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर 20 आरोपियों की पहचान कर उन्हें मामले में नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है और हिंसा, पथराव, तोड़फोड़ तथा आगजनी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 

चांसलर अशोक मित्तल ने बताया था सेना का अपमान

हिंसा के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में लगे मिग-23 लड़ाकू विमान और 1971 के युद्ध में इस्तेमाल किए गए टैंक पर प्रदर्शनकारियों के चढ़ने का मामला भी सामने आया था। विश्वविद्यालय के चांसलर और भाजपा के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। मित्तल ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर के बाहर मिग-23 और 1971 के युद्ध में इस्तेमाल किया गया टैंक लगाया गया है। उनका कहना है कि ये सैन्य उपकरण देश की सेनाओं का सम्मान और युवाओं में प्रेरणा पैदा करने के उद्देश्य से रखे गए हैं। हिंसा के दौरान इन पर चढ़कर प्रदर्शन करना सैनिकों और देश की बेइज्जती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed