फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   murder of businessman in Ludhiana

लुधियाना में कारोबारी की निर्मम हत्या: मामूली विवाद में दोस्त ने काटा गला, भाई को मिला खून से लथपथ शव

Sat, 22 Aug 2026 03:30 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: Nivedita Updated Sat, 22 Aug 2026 03:30 PM IST
सार
Register For Event

जतिंदर राजपूत शुक्रवार रात अपनी फैक्टरी की पहली मंजिल पर दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका आपस में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि तैश में आए आरोपी ने पास रखे तेजधार हथियार से जतिंदर की गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

विज्ञापन
murder of businessman in Ludhiana
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लुधियाना के हैबोवाल थाना क्षेत्र स्थित हरगोबिंद नगर में शुक्रवार देर रात दोस्त ही दोस्त का कातिल बन बैठा। कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम करने वाले 40 वर्षीय फैक्टरी मालिक जतिंदर राजपूत की उनके ही एक साथी ने तेजधार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी। 

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने मोबाइल फोन को बंद कर मौके से रफूचक्कर हो गया। शनिवार सुबह घटना का खुलासा होने पर इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन


पहली मंजिल पर खून से लथपथ मिला शव
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जतिंदर राजपूत शुक्रवार रात अपनी फैक्टरी की पहली मंजिल पर दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका आपस में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि तैश में आए आरोपी ने पास रखे तेजधार हथियार से जतिंदर की गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अत्यधिक खून बह जाने के कारण जतिंदर की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे जब मृतक का भाई फैक्टरी में पहुंचा, तो जतिंदर का शव देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने जुटाए सुराग, छापेमारी जारी
सूचना मिलते ही हैबोवाल थाना प्रभारी जसवीर सिंह पुलिस बल और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। क्राइम सीन को सील कर फिंगरप्रिंट व अन्य साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवा दिया है।


प्रारंभिक तफ्तीश में मामला आपसी रंजिश व शराब के नशे में हुए आकस्मिक विवाद का लग रहा है। पुलिस ने आरोपी की पहचान उजागर न करते हुए उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए सर्विलांस टीम को सक्रिय कर दिया है। फैक्टरी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वारदात के बाद आरोपी के भागने के रूट का पता लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर हत्या की असल वजह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed