फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fire breaks out in meter box in Nayagaon Panic ensues major accident averted

नयागांव में मीटर बॉक्स में लगी आग: लोगों में मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला; 20 मीटर जले

Fri, 09 Oct 2026 10:51 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव Published by: Nivedita Updated Fri, 09 Oct 2026 10:51 AM IST
सार
Register For Event

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद पार्षद ताराबाई और अन्य लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। विभागीय कर्मचारियों के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने घरों की बिजली सप्लाई की मेन लाइनों को बंद किया और मीटर बॉक्स पर रेत और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fire breaks out in meter box in Nayagaon Panic ensues major accident averted
मीटर बाॅक्स में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

नयागांव के आदर्श नगर स्थित जनता कॉलोनी रोड पर शरद हेयर ड्रेसर के पास लगे बिजली मीटर बॉक्स में वीरवार देर रात अचानक आग लग गई। मीटर बॉक्स में करीब 20 बिजली मीटर लगे हुए थे। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग के दौरान मीटर बॉक्स से तेज लपटें और चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो आतिशबाजी हो रही हो।
विज्ञापन


घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद पार्षद ताराबाई और अन्य लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। विभागीय कर्मचारियों के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने घरों की बिजली सप्लाई की मेन लाइनों को बंद किया और मीटर बॉक्स पर रेत और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन


बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के मद्देनजर मीटर बॉक्स से तार हटाए। इसके बाद अस्थायी व्यवस्था के तहत लोगों की बिजली आपूर्ति बहाल की गई। बिजली चालू होने पर स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed