{"_id":"6a8e854d85921a4f8c04c958","slug":"gold-and-silver-coins-unearthed-in-kharar-people-took-administration-now-searching-for-them-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन से निकले थे सोने-चांदी के सिक्के: जिसके हाथ जो लगा ले गया, अब प्रशासन कर रहा तलाश; क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन से निकले थे सोने-चांदी के सिक्के: जिसके हाथ जो लगा ले गया, अब प्रशासन कर रहा तलाश; क्या है मामला
Wed, 26 Aug 2026 11:49 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:49 AM IST
नगर पंचायत घड़ूंआं की जेसीबी मशीन से पुरानी इमारत को गिराकर खुदाई की जा रही थी। इस दौरान जमीन से घड़े जैसी वस्तुएं निकलने की बात सामने आई, जिनमें सोने और चांदी के सिक्के होने की चर्चा है।
विज्ञापन
माैके पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरड़ के नजदीकी गांव घड़ूंआं में पुराने पंचायत घर की इमारत को गिराकर की जा रही खुदाई के दौरान जमीन के नीचे से सोने-चांदी के सिक्के और अन्य कीमती सामान मिला था। खबर फैलते ही देर रात तक लोग माैके पर पहुंचते रहे। इस दाैरान जिसके हाथ जो लगा, वो उठा ले गया। अब प्रशासन उन लोगों की तलाश कर रही है जो सिक्के व अन्य सामान ले गए हैं।
विज्ञापन
दरअसल मंगलवार दोपहर नगर पंचायत घड़ूंआं की जेसीबी मशीन से पुरानी इमारत को गिराकर खुदाई की जा रही थी। इस दौरान जमीन से घड़े जैसी वस्तुएं निकलने की बात सामने आई, जिनमें सोने और चांदी के सिक्के होने की चर्चा है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कथित तौर पर इन सिक्कों को एकत्र कर लिया। इसके अलावा वहां काम कर रहे प्रवासी मजदूरों के बच्चों द्वारा भी बड़ी संख्या में कथित तौर पर सिक्के एकत्र किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद खुदाई वाली जगह पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हैरानी की बात यह रही कि कीमती सामान मिलने की चर्चा के बावजूद कोई अधिकारी तुरंत मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं, जब स्थानीय गांव वाले पहुंचे तो काम पर लगे लोग खजाना समेटकर फरार हो गए थे। हालांकि गांव वाले भी खुदाई वाली जगह पर काफी समय तक अपने स्तर पर सोने-चांदी के सिक्के ढूंढते नजर आए।
इस संबंध में जब कार्यकारी अधिकारी घड़ूंआं रवि कुमार जिंदल ने कहा कि उक्त जगह पर धर्मशाला का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग सरकारी सामान लेकर गए हैं, उनकी तस्वीरें उनके पास पहुंच गई हैं और पुलिस की मदद से उनसे अन्य सामान भी बरामद करवाया जाएगा।
मामले में जमीन के नीचे से मिले बताए जा रहे सिक्कों और अन्य सामान की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी कि खुदाई के दौरान वास्तव में क्या-क्या बरामद हुआ था?