फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two youths dressed in Nihang attire severed a young man's hand in an attack with a *khanda* (double-edged sword); arrested.

Mohali News: निहंग बाने में आए दो युवकों ने खंडे से हमला कर युवक का हाथ काटा, गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Two youths dressed in Nihang attire severed a young man's hand in an attack with a *khanda* (double-edged sword); arrested.
मोहाली। बलौंगी बाजार में रास्ते के विवाद को लेकर हुए हमले में एक युवक का दायां हाथ कट गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल की पहचान बलौंगी निवासी जगमीत सिंह के रूप में हुई है। निहंग बाने में मोटरसाइकिल पर आए गुरपिंदर सिंह और जसविंदर सिंह ने उस पर खंडे से हमला किया। हमले में जगमीत का दायां हाथ बुरी तरह कट गया और सिर पर भी गंभीर चोट आई। उसे गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है। यह विवाद देर शाम करीब साढ़े आठ बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी होने से लगे जाम के कारण शुरू हुआ। थाना बलौंगी पुलिस ने गुरपिंदर सिंह और जसविंदर सिंह पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस हथियार बरामद करने के साथ साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed