{"_id":"6a88b8d6e14ceda9b50b67d8","slug":"aerocity-a-block-incident-dc-orders-gmada-to-probe-building-permissions-and-bylaws-mohali-news-c-71-1-mli1010-146174-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एयरोसिटी ए-ब्लॉक हादसा..डीसी ने बिल्डिंग परमिशन व बायलॉज की जांच के लिए गमाडा को दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एयरोसिटी ए-ब्लॉक हादसा..डीसी ने बिल्डिंग परमिशन व बायलॉज की जांच के लिए गमाडा को दिए आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। मोहाली के एयरोसिटी ए-ब्लॉक में निजी अस्पताल की साइट पर मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने पुलिस और गमाडा को अलग-अलग जांच करने के निर्देश दिए हैं। हादसे में एक अन्य मजदूर घायल हुआ है। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि पुलिस ने साइट मैनेजर हरिंदर सिंह, लेबर मैनेजर राम बाबू, प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश चौहान और कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार हैं।
डीसी ने पुलिस को हादसे के पीछे कॉन्ट्रैक्टर या हॉस्पिटल अथॉरिटी की ओर से संभावित लापरवाही की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में चूक सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, गमाडा को निर्माणाधीन अस्पताल की बिल्डिंग परमिशन की जांच करने और यह देखने के निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण के दौरान किसी बिल्डिंग बायलॉज या अन्य नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ। प्रशासनिक जांच में मिट्टी ढहने की असल वजह, मजदूरों की सुरक्षा के इंतजाम और निर्धारित सुरक्षा मानकों के पालन की भी पड़ताल होगी। गमाडा अपनी रिपोर्ट डीसी को सौंपेगा। जांच के आधार पर जिम्मेदारी तय होने की संभावना है।
विज्ञापन
साइड की दीवार के साथ ढह गई थी मिट्टी, फंसे थे चार लोग
हादसा वीरवार रात करीब साढ़े 8 बजे उस समय हुआ जब निर्माणाधीन साइट पर साइड की दीवार के साथ लगी मिट्टी का एक हिस्सा अचानक ढह गया। मजदूरों का आरोप है कि जहां निर्माण कार्य चल रहा था वहां भारी वाहन खड़ा कर दिया जिस कारण मिट्टी खिसक गई। इसकी चपेट में साइट पर व उसके आसपास काम कर रहे चार लोग आ गए। मिट्टी के नीचे दबने से दो मजदूरों उदयवीर और ओमिंदर की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले थे। मौके पर मौजूद दो अन्य मजदूर अनुज और अमरपाल किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। हालांकि अनुज के पैर में चोट लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अमरपाल सुरक्षित बच गया।