{"_id":"6ac957bfe5b0e5cab801e2b8","slug":"vegetable-and-fruit-prices-skyrocket-common-people-distressed-mohali-news-c-71-1-spkl1019-147761-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सब्जियों और फलों के दाम आसमान पर, आम लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सब्जियों और फलों के दाम आसमान पर, आम लोग परेशान
विज्ञापन
लांडरां/ बनूड़। महंगाई ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सब्जियों और फलों की लगातार बढ़ती कीमतों से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार परेशान हैं। दिहाड़ीदार मजदूरों के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों को ताजी सब्जियां और फल खिलाना उनके लिए एक अधूरे सपने जैसा बन गया है। हर रसोई की शान माने जाने वाले प्याज के बढ़ते दामों ने भी लोगों की चिंता बढ़ाई है। दूसरी ओर, दिन-रात मेहनत करके सब्जियां उगाने वाले किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। कई बार उन्हें लागत के बराबर कीमत भी नहीं मिल पाती। यही सब्जियां जब रेहड़ियों और दुकानों तक पहुंचती हैं तो बिचौलिए और मुनाफाखोर अच्छा लाभ कमाते हैं। इस व्यवस्था से किसान और उपभोक्ता दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
किचन गार्डनिंग को बढ़ावा देने की जरूरत
लोगों का कहना है कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पैसा अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। परिवारों के पास समय की कमी है। पहले लगभग हर घर के आंगन में किचन गार्डन या छोटी बगिया होती थी। लोग अपनी जरूरत के अनुसार ताजी सब्जियां उगाते थे। बदलती जीवनशैली के कारण लोगों ने धीरे-धीरे यह परंपरा छोड़ दी है। ताजी सब्जियों और फलों की पर्याप्त उपलब्धता के लिए घरों में किचन गार्डनिंग को फिर से बढ़ावा देना चाहिए। लोगों को कृषि और बागवानी विभाग की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।