फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Rain alert in Punjab today accompanied by strong winds drop in daytime temperatures

पंजाब में आज बारिश का अलर्ट: तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बदरा, दिन के तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड

Sat, 24 Oct 2026 09:07 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: Nivedita Updated Sat, 24 Oct 2026 09:07 AM IST
सार
Register For Event

शनिवार को पंजाब के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 28 और 29 अक्तूबर को भी छिटपुट स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 26 और 27 अक्तूबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
Rain alert in Punjab today accompanied by strong winds drop in daytime temperatures
पंजाब में बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में आज तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इसके चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन


राज्य में अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले औसतन 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इसके बावजूद, फरीदकोट में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक था। शुक्रवार को पंजाब में मौसम शुष्क रहा। सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में किसी भी दर्ज केंद्र पर बारिश नहीं हुई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को पंजाब के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 28 और 29 अक्तूबर को भी छिटपुट स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 26 और 27 अक्तूबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। राज्य के विभिन्न शहरों के अधिकतम तापमान में अंतर देखने को मिला। फरीदकोट के बाद बठिंडा में पारा 33.4 डिग्री, पटियाला में 31.0 डिग्री, लुधियाना में 30.6 डिग्री, मोहाली में 30.6 डिग्री और अमृतसर में 30.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पठानकोट में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और फिरोजपुर में 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में न्यूनतम तापमान में भी बदलाव देखा गया। पठानकोट में सबसे कम 13.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री और मोहाली में 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। लुधियाना में 16.8 डिग्री और पटियाला में 17.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।


राज्य का औसत न्यूनतम तापमान पिछले दिन की तुलना में 0.1 डिग्री बढ़ा है। यह सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। दिन के तापमान में गिरावट के बावजूद हल्की गर्मी का असर बना हुआ है। आगामी बारिश से तापमान में और कमी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed