{"_id":"6a951d12c8abc2b6930b3a33","slug":"sukhbir-badal-lashes-out-at-opposition-at-punjab-bachao-rally-in-patiala-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वारिस पंजाब दे नहीं वायरस हैं ये': अमृतपाल की पार्टी पर बरसे सुखबीर बादल, पंजाब बचाओ रैली में साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'वारिस पंजाब दे नहीं वायरस हैं ये': अमृतपाल की पार्टी पर बरसे सुखबीर बादल, पंजाब बचाओ रैली में साधा निशाना
Mon, 31 Aug 2026 11:50 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: Nivedita
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:50 AM IST
सुखबीर बादल ने कहा कि रखड़ पुण्या के दौरान बाबा बकाला में वारिस पंजाब दे के मंच से अकाली दल और बादल परिवार को खत्म करना ही मकसद बताया गया था।
विज्ञापन
पटियाला के घनौर में आयोजित पंजाब बचाओ रैली के मंच पर मौजूद सुखबीर सिंह बादल व साथ में अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने वारिस पंजाब दे पर निशाना साधते हुए उसे ‘वायरस’ पार्टी बताया।
विज्ञापन
घनौर में ‘पंजाब बचाओ’ रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इस संगठन का एकमात्र एजेंडा सिख वोटों को बांटना और शिअद को कमजोर करना है। उन्होंने पंजाबियों से शांति और भाईचारा कायम करने के लिए अकाली दल के बैनर तले एकजुट होने की अपील की।
बादल ने कहा कि रखड़ पुण्या के दौरान बाबा बकाला में वारिस पंजाब दे के मंच से अकाली दल और बादल परिवार को खत्म करना ही मकसद बताया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन से जुड़े लोग पहले आम आदमी पार्टी के मंचों पर नजर आते थे और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनकी रैली के लिए पीआरटीसी की बसें भेजीं।
विज्ञापन
बादल ने कहा कि आप ने पंजाब को कर्जमुक्त करने का वादा किया था लेकिन राज्य का कर्ज बढ़ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विज्ञापनों पर 6000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर चुकी है। उन्होंने तंज कसा कि अब ट्रांसफार्मर लगाने के लिए भी नींव पत्थर रखे जाने पर हैरानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन