फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Khairthal Crowd Attacks DST Team Rescues Two Suspects and Snatches Mobile Phones

खैरथल में डीएसटी टीम पर भीड़ का हमला: दो संदिग्धों को पुलिस के कब्जे से छुड़ाया, मोबाइल भी छीन ले गई भीड़

Sat, 26 Sep 2026 09:10 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैरथल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैरथल Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Sat, 26 Sep 2026 09:10 AM IST
सार
Register For Event

खैरथल जिले के किशनगढ़बास क्षेत्र के ओदरा गांव में साइबर ठगी की जांच करने पहुंची डीएसटी और साइबर सेल की टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, भीड़ ने दो संदिग्ध युवकों को छुड़ा लिया और दो मोबाइल भी छीन लिए।

विज्ञापन
Khairthal Crowd Attacks DST Team Rescues Two Suspects and Snatches Mobile Phones
ओदरा गांव में डीएसटी और साइबर सेल की टीम पर हमला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

खैरथल जिले के किशनगढ़ बास के ओदरा गांव में साइबर ठगी के मामले में मोबाइल लोकेशन की जांच करने पहुंची डीएसटी और साइबर सेल की टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। करीब 20-25 महिला-पुरुषों ने टीम को घेरकर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। इस दौरान भीड़ पुलिस के कब्जे से दो संदिग्ध युवकों को छुड़ाकर ले गई। पुलिस का आरोप है कि संदिग्धों से बरामद दो मोबाइल फोन भी भीड़ छीनकर ले गई। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। किशनगढ़बास थाने में राजकार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मोबाइल लोकेशन के आधार पर पहुंची थी टीम
डीएसटी प्रभारी सीआई गौरव ने बताया कि साइबर ठगी से जुड़े मोबाइल की लोकेशन के आधार पर डीएसटी, साइबर सेल खैरथल और किशनगढ़बास थाना पुलिस की टीम गांव ओदरा के धन्नो के बास पहुंची थी। यहां टीम को दो युवक मिले। पुलिसकर्मी मोबाइल के संबंध में दोनों से पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान युवकों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास से करीब 20-25 महिला-पुरुष मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


भीड़ ने अचानक टीम को घेरा, पुलिसकर्मियों से मारपीट
पुलिस के मुताबिक, भीड़ ने अचानक टीम को घेर लिया और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान दोनों संदिग्ध युवकों को पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर ले जाया गया। आरोप है कि युवकों से जब्त किए गए दो मोबाइल फोन भी भीड़ छीनकर ले गई। पुलिसकर्मी किसी तरह मौके से निकलकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राजस्थान निकाय चुनाव: वार्डों में टक्कर, कुर्सियों के खेल में BJP आगे; निर्दलीय-बागियों ने कैसे बदला गणित?

ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाए मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप
दूसरी ओर, मौके पर मौजूद परिवार की ओर से पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे सुबह खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिलों पर कुछ लोग पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। परिवार ने महिलाओं से अभद्रता करने और घर में घुसकर सामान तोड़ने का भी आरोप लगाया है। शिकायत में सकरीना नाम की युवती के गंभीर चोट लगने की बात कही गई है। दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed