फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Suspicious death of former Mandalgarh MLA Dhakad

Rajasthan News: कांग्रेस के पूर्व विधायक धाकड़ की संदिग्ध मौत, हाथ की नसें कटी मिलीं, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 04 Apr 2024 11:58 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 04 Apr 2024 11:58 AM IST
सार
Register For Event

Rajasthan News: मांडलगढ़ के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता विवेक धाकड़ की गुरुवार अल सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। शव को महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। 

विज्ञापन
Suspicious death of former Mandalgarh MLA Dhakad
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व विधायक धाकड़ ने आज सुबह साढ़े 7 बजे अपने सुभाषनगर स्थित घर में सुसाइड कर लिया। धाकड़ ने अपने हाथों की नसें काट ली। इसके बाद उन्हें महात्मा गांधी हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी चिकित्सकों का भी अधिकारिक बयान नहीं आया है। परिवार ने पुलिस को कोई रिपोर्ट नहीं है।

विज्ञापन


विज्ञापन


पूर्व विधायक विवेक ने सुसाइड क्यों किया फिलहाल इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। धाकड़ बुधवार को भीलवाड़ा में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी डा. सीपी जोशी की के नामांकन के दौरान जिला कलेक्टर कार्यालय में मौजूद थे और जोर शोर से प्रचार कर रहे थे। आज अचानक उनके सुसाइड करने से हर कोई स्तब्ध है । फिलहाल फिलहाल धाकड़ के शव को भीलवाड़ा महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट किया गया है और पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व जिला प्रमुख रह चुके हैं
पुलिस के अनुसार, प्रांरभिक जांच में सुसाइड का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। परंतु परिवारजन अभी कुछ नहीं बता रहे है। विवेक धाकड़ 2019 के बाई इलेक्शन में मांडलगढ़ से विधायक चुने गए थे। 2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा के गोपाल शर्मा से हार गए थे। उनके पिता इंजी कन्हैयालाल धाकड़ भीलवाड़ा के पूर्व जिला प्रमुख रह चुके हैं।

Suspicious death of former Mandalgarh MLA Dhakad
अन्त्येष्टि में उमड़ा जन सैलाब - फोटो : अमर उजाला

पूर्व विधायक धाकड़ की अन्त्येष्टि में उमड़ा जन सैलाब
भीलवाड़ा में मांडलगढ़ के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ को बिजौलिया के नया गांव में गुरुवार को सांयकाल हजारों समर्थकों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई। इस दौरान एक तरफ जहां परिवारजनों की रुलाई फूट रही थी, वहीं उनके समर्थक कार्यकर्ताओं के आंसू भी नहीं थम रहे थे। कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक विवेक धाकड़ को गुरुवार को सांय बिजौलिया के नया गांव स्थित आदर्श धाकड़ विद्यापीठ संस्थान में हजारों समर्थकों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

गौरतलब है कि पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की भीलवाड़ा स्थित निवास पर सुबह 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। दोपहर करीब दो बजे पार्थिव देह को बिजौलिया के नया गांव स्थित विद्यापीठ संस्थान लाया गया। जहां मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आए हजारों समर्थकों ने पुष्पांजलि अर्पित की। शाम 5.30 बजे विद्यापीठ परिसर में ही अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम संस्कार में भीलवाड़ा के सांसद सुभाष बहेड़िया, कांग्रेस के लोकसभा सांसद प्रत्याशी डॉ. सीपी जोशी, एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, भाजपा लोकसभा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, पूर्व मंत्री रामलाल जाट, पूर्व विधायक बद्रीप्रसाद गुरुजी ने पहुंचकर पूर्व विधायक धाकड़ के पिता कन्हैयालाल धाकड़ को सांत्वना दी। इसके अलावा अन्त्येष्टि में कांग्रेस व भाजपा के कई नेता, पदाधिकारी और हजारों की संख्या में समर्थक व समाजजन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed