{"_id":"6ae4a8cc705b99e4d0011840","slug":"bundi-minor-assault-case-four-accused-pocso-act-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदी: मेले से नाबालिग को बहाने से ले जाने का आरोप, चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदी: मेले से नाबालिग को बहाने से ले जाने का आरोप, चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस
Fri, 30 Oct 2026 08:00 PM IST
बूँदी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: बूँदी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 08:00 PM IST
राजस्थान के बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 27 अक्टूबर की रात मेले में गई नाबालिग को उसका एक परिचित बहाने से दूसरी जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीन अन्य लोगों ने भी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
बूंदी में नाबालिग से जुड़ी इस घटना ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, वह 27 अक्टूबर की रात मेला देखने गई थी। इसी दौरान एक परिचित व्यक्ति उसे बहाने से दूसरी जगह ले गया। आरोप है कि वहां उसके साथ तीन अन्य लोगों ने भी सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मेडिकल परीक्षण और घटनास्थल की जांच सहित जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिचित व्यक्ति पर बहाने से दूसरी जगह ले जाने का आरोप
तालेड़ा डीएसपी गंगासहाय शर्मा ने बताया कि पीड़िता ने डाबी थाने पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। पीड़िता के अनुसार, 27 अक्टूबर की रात वह मेला देखने गई थी। इसी दौरान एक परिचित व्यक्ति उसे बहाने से दूसरी जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद तीन अन्य व्यक्ति भी वहां पहुंचे और उन्होंने भी उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज, मेडिकल परीक्षण कराया
पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। इसके साथ ही पीड़िता को घटनास्थल पर ले जाकर मौका तस्दीक भी करवाई गई।
विज्ञापन
डीएसपी कर रहे मामले की जांच
डीएसपी गंगासहाय शर्मा ने बताया कि पीड़िता की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ उनकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। नाबालिग से जुड़े इस संवेदनशील मामले में पीड़िता की पहचान और निजता गोपनीय रखी जा रही है।