{"_id":"6aecac5d5554cb75c806f61f","slug":"dausa-panchayat-election-third-phase-voting-results-voter-turnout-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र का महापर्व: तीसरे चरण में 221 पंचायतों में बंपर वोटिंग, लवाण में सबसे ज्यादा तो सिकराय में सबसे कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र का महापर्व: तीसरे चरण में 221 पंचायतों में बंपर वोटिंग, लवाण में सबसे ज्यादा तो सिकराय में सबसे कम
Thu, 05 Nov 2026 09:49 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Thu, 05 Nov 2026 09:49 PM IST
राजस्थान के दौसा जिले की 8 पंचायत समितियों की 221 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हुआ। शिवसिंहपुरा में सबसे अधिक 84.17 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। मतदान के दौरान 101 साल की लछमा देवी और एक फीट लंबी नसीबन खान की तस्वीरें चर्चा में रहीं। पाड़ली पंचायत में फर्जी वोटिंग के आरोप पर हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन
राजस्थान पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के तीसरे और निर्णायक चरण में दौसा जिले ने लोकतंत्र की सबसे मजबूत तस्वीर पेश की है। जिले की 8 पंचायत समितियों - दौसा, लालसोट, लवाण, नांगल राजावतान, रामगढ़ पचवारा, शिवसिंहपुरा, सिकन्दरा और सिकराय की कुल 221 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद और 2107 वार्डों में वार्ड पंच पद के लिए गुरुवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चला।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने बताया कि पूरे जिले में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। छुटपुट घटनाओं को छोड़कर कहीं से भी किसी बड़े विवाद की खबर नहीं आई। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पूरे जिले में 3000 से ज्यादा पुलिस जवानों को तैनात किया गया था। हर बूथ पर वेबकास्टिंग और पुलिस की कड़ी निगरानी रखी गई। मतदान खत्म होते ही सभी बूथों पर मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई और देर रात तक सभी 221 पंचायतों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
कहां कितना पड़ा वोट - आंकड़ों में देखें पूरा गणित
इस बार मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सबसे ज्यादा वोटिंग लवाण पंचायत समिति में हुई।
सुबह 10 बजे तक जिले में औसत 20 प्रतिशत के आसपास मतदान हुआ था, जो दोपहर 1 बजे तक 40 से 47 प्रतिशत तक पहुंच गया और 3 बजे तक 60 प्रतिशत को पार कर गया था।
विज्ञापन
चुनाव की मानवीय तस्वीरें जो बनीं सुर्खियां
1 फीट की नसीबन ने दिया लोकतंत्र को सलाम: सैंथल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर 28 वर्षीय नसीबन खां वोट डालने पहुंची तो सभी की नजरें उसी पर टिक गईं। महज 1 फीट लंबी नसीबन अपने परिवार के साथ बूथ पर आई और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान कर्मियों ने भी उसे सम्मान के साथ वोट डलवाया। नसीबन की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रही है।
101 साल की लछमा देवी का जज्बा: सिकराय तहसील की गढ़ौरा ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 1 पर 101 साल की बुजुर्ग महिला लछमा देवी गुर्जर ने वोट डाला। लाठी के सहारे चलकर आई लछमा देवी ने कहा कि जब तक जिंदा हूं, वोट जरूर डालूंगी। उनकी इस भावना को देखकर वहां मौजूद युवाओं ने भी जमकर तालियां बजाईं।
वोट डालने आई महिला बूथ पर ही बेहोश: सैंथल के ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बूथ पर वोट देने आई गीता देवी पांचाल अचानक चक्कर खाकर बेहोश होकर गिर गईं। बूथ पर मौजूद मतदान कर्मियों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
फर्जी वोटिंग का आरोप, हंगामा: सिकराय क्षेत्र की पाड़ली ग्राम पंचायत में फर्जी वोट डालने का मामला सामने आया। वार्ड नंबर 11 की मतदाता लल्ली देवी और मुकेश कुमार जब वोट डालने पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उनका वोट पहले ही डल चुका है। लल्ली देवी ने बताया कि वह वोट डालने के लिए जयपुर से आई थी। इस बात को लेकर परिजनों और मतदान दल के बीच कहासुनी भी हो गई। मामला एसडीएम मनोज वर्मा तक पहुंचा। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शाम 5 बजे बाद भी लगी रहीं लंबी कतारें: सैंथल और पीलोड़ी सहित कई मतदान केंद्रों पर शाम 5 बजे मतदान का समय खत्म होने के बाद भी मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। लोगों में अपने गांव की सरकार चुनने का जबरदस्त उत्साह देखा गया।
कुल मिलाकर दौसा जिले में पंचायती चुनाव के इस अंतिम चरण ने ये साबित कर दिया है कि ग्रामीण लोकतंत्र आज भी सबसे मजबूत है।

- शिवसिंहपुरा - 84.17% (सबसे ज्यादा)
- लालसोट - 80.64%
- दौसा - 80.08%
- नांगल राजावतान - 80.00%
- रामगढ़ पचवारा - 75.10%
- लवाण - 74.21%
- सिकराय - 66.28% (सबसे कम)