फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh International Drug Smuggler Avinash Goglu Arrested Pakistan Border Heroin Supply

हनुमानगढ़: अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर अविनाश गिरफ्तार, पाकिस्तान सीमा से लाता था चिट्टा

Tue, 13 Oct 2026 02:55 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: प्रतीक पांडेय Updated Tue, 13 Oct 2026 02:55 PM IST
सार
Register For Event

हनुमानगढ़ में नशा तस्करी के एक मामले की जांच के दौरान पुलिस को कथित अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े आरोपी अविनाश उर्फ गोगलू तक पहुंचने में सफलता मिली है। पुलिस का आरोप है कि यह नेटवर्क पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों से चिट्टा लाकर तीन राज्यों में सप्लाई करता था। अब पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ नेटवर्क के अन्य संपर्कों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Hanumangarh International Drug Smuggler Avinash Goglu Arrested Pakistan Border Heroin Supply
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों से चिट्टा लाकर राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में आपूर्ति करने के आरोप में अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर अविनाश उर्फ गोगलू को गिरफ्तार किया है। पंजाब के तरनतारन निवासी आरोपी पर बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और उसके संपर्कों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


एक किलो से ज्यादा हेरोइन के साथ पकड़ा गया था रांझा
इस मामले की शुरुआत 25 सितंबर को हुई थी, जब पुलिस ने रांझू खान उर्फ रांझा को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से एक किलो 546 ग्राम हेरोइन, एक विदेशी .30 बोर पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और 80 हजार रुपये नकद बरामद किए गए थे। इस संबंध में हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


मामले की जांच के दौरान पुलिस ने हाकम उर्फ हाकू और सोहेल खान को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब इसी नेटवर्क से जुड़े आरोपी अविनाश उर्फ गोगलू की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सीमा पार से नशीले पदार्थों की खेप मंगवाकर अलग-अलग राज्यों में उनकी आपूर्ति करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में भी दर्ज हैं एनडीपीएस के दो मामले
जांच अधिकारी के अनुसार, अविनाश पंजाब में भी नशा तस्करी से जुड़े मामलों में नामजद है। उसके खिलाफ पंजाब में एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी नशीले पदार्थों की खेप कहां से हासिल करता था और राजस्थान, पंजाब तथा हरियाणा में उसकी आपूर्ति का नेटवर्क किस तरह काम करता था।

चार फरार आरोपियों पर इनाम घोषित
पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। मामले में फरार राजन, अमीर खान, जहीर खान और मनदीप सिंह पर दो-दो हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फरार आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही, गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर कथित अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के अन्य संपर्कों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की जांच में इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों की भूमिका स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed